तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के धुरंधरों ने मचाई तबाही, बांग्ला टाइगर्स को 3-0 से रौंदा

West Indies vs Bangladesh: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मैच में रौंदकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया।

WI vs BAN (3)

West Indies vs Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। सीरीज का चौथा मुकाबला 12 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने कमाल का प्रदर्शन किया। खासकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और 25 गेंद शेष रहते ही 322 रनों के विशाल लक्ष्य को अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज को मेजबान टीम ने 3-0 से जीत ली।

विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाए थे 321 रन

तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 321/5 रन बनाए थे। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे तनजीद हसन ने 5 गेंदों में 0 रन बनाए। उनके अलावा सौम्य सरकार ने 73 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान मेहदी हसन मिराज ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। मिराज ने 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 77 रन बनाए। उनके अलावा महमूदुल्लाह ने 63 गेंदों में 84 रन बनाए और जाकेर अली ने भी 57 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम ने 300 का आंकड़ा पार किया था।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने हासिल किया लक्ष्य

322 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने कमाल कर दिया। मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने 25 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। वेस्टइंडीज की ओर से ब्रेंडन किंग ने 15 रन बनाए, लेकिन किसी कार्टी ने शानदार 88 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपना काम पूरा कर दिया। उनके अलावा अपना डेब्यू मैच में अमिर जंगू ने 83 गेंदों में 104 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर वेस्टइंडीज को 4 विकेट से मुकाबला जिताने में मदद की। कहा जा सकता है कि जंगू के रूप में वेस्टइंडीज को एक विस्फोटक बल्लेबाज मिल गया है।  वेस्टइंडीज ने 45.5 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 8.5 ओवर में 69 रन खर्च कर 2 विकेट झटके। उनके अलावा हसन महमूद और नासुम अहमद को 1-1 सफलता मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ