---विज्ञापन---

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, स्कॉट बोलैंड का कट गया पत्ता

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। स्कॉट बोलैंड को मौका नहीं मिला है।

---विज्ञापन---

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला शनिवार 14 दिसंबर से खेला जाएगा। अब तक खेले गए 2 मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं अब तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में स्कॉट बोलैंड को मौका नहीं मिला है, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

बोलैंड ने किया था शानदार प्रदर्शन

एडिलेड में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में बोलैंड ने 3 विकेट अपने नाम किए। बोलैंड ने विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को दूसरी पारी में निशाना बनाया था। उनकी गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज खासा परेशान दिखे थे। लेकिन तीसरे मैच में बोलैंड की जगह पर हेजलवुड को मौका मिला है।

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग इेलवन का ऐलान

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्सवीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

---विज्ञापन---

भारतीय टीम में 2 बदलाव की उम्मीद

जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर भारत ने अब तक अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि भारत की ओर से दो बड़े बदलाव होने वाले हैं। आर अश्विन और हर्षित राणा का पत्ता साफ हो सकता है। एडिलेड टेस्ट मैच में दोनों गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। राणा की जगह पर आकाशदीप और अश्विन की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

---विज्ञापन---

बता दें कि दूसरे मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा बुरी तरीके से फ्लॉप हुए थे। तीसरे मैच में इन खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें होंगी।

ये भी पढ़ें: ‘पृथ्वी शॉ साहब, दूसरे विनोद कांबली मत बनो…’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी भारतीय बल्लेबाज को सलाह

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 13, 2024 07:47 AM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola