जेसन गिलेस्पी के बाद पाकिस्तान ने नए कोच का किया ऐलान, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Jason Gillespie: जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए अंतरिम कोच का ऐलान किया है।

Pakistan

Jason Gillespie: पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन बड़े बदलाव होना आम बात है। कभी इस टीम का अचानक कोच बदल जाता है तो कभी पाकिस्तान का कप्तान। पाकिस्तान के रेड बॉल कोच जेसन गिलेस्पी ने 12 दिसंबर को अपने हेड कोच पद से इस्तीफा सौंप दिया। गिलेस्पी से पहले गैरी कर्स्टन ने भी पाकिस्तान के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था, जो व्हाइट बॉल में पाकिस्तान के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे थे। कर्स्टन के बाद अब गिलेस्पी ने भी पाकिस्तान क्रिकेट से अलग होने का ऐलान कर दिया। गिलेस्पी की जगह पर बोर्ड ने अब नए अंतरिम कोच का ऐलान किया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिला नया कोच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी आकिब जावेद को नया अंतरिम कोच बनाया है। नए अंतरिम कोच का ऐलान करने के साथ पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि रेड बॉल फॉर्मेट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नया अंतरिम कोच आकिब जावेद को बनाया है। रेड बॉल हेड कोच के रूप में आकिब की पहली जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाना है।

विज्ञापन

बता दें कि गिलेस्पी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सिलेक्शन पैनल का भी हिस्सा थे। लेकिन बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच एक पारी से गंवाने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन

पाकिस्तान से नाराज हैं गिलेस्पी

गिलेस्पी पाकिस्तान क्रिकेट से नाराज हैं। हाल ही में गिलेस्पी की कोचिंग में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर मेजबान टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से रौंदा था। इस सीरीज के बाद वह पाकिस्तान के साथ जिम्बाब्वे नहीं गए थे। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौर पर है। जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। वहीं बाद में 2 टेस्ट मैच की सीरीज भी खेली जानी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ