IPL 2024 Ashish Nehra On Hardik Pandya: आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। इस बार हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस से नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस की तरफ से खलते हुए दिखाई देंगे। वहीं हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद अब पहली बार टीम के कोच आशीष नेहरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हार्दिक पांड्या को लेकर गुजरात के कोच आशीष नेहरा का बयान सामने आया है।
हार्दिक को लेकर आशीष का चौकाने वाला बयान
दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस आ गए थे। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक का नया कप्तान बनाया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
वहीं हार्दिक के गुजरात टाइटंस छोड़ने को लेकर टीम के कोच आशीष नेहरा ने बताया कि मैंने कभी भी हार्दिक को रुकने के लिए मनाने की कोशिश नहीं की। जिस तरह से यह खेल आगे बढ़ रहा है, हमें इस तरह के और भी बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय क्लब बाजार में होता है। यानी आशीष नेहरा का साफ कहना है कि उन्होंने हार्दिक को गुजरात में रुकने के लिए नहीं मनाया वो जाना चाहते थे और चले गए।
हार्दिक ने गुजरात को बनाया था चैंपियन
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी थी। इस सीजन गुजरात ने हार्दिक को खरीदा था और टीम की कमान भी पांड्या के हाथों में सौपी थी। पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। अपनी कप्तानी में हार्दिक ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था।
इसके बाद आईपीएल 2023 में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था और गुजरात फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि इस बार गुजरात टाइटंस अपने दूसरे आईपीएल खिताब से चूक गई थी और फाइनल में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक की गुजरात को हराकर खिताब पर पांचवीं बार कब्जा किया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: एक्सीडेंट के बाद आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हुआ खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस को लगा एक और झटका
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 से पहले श्रीलंका को मिला नया कोच, दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या भारत में नहीं होगा आईपीएल का दूसरा फेज? लोकसभा चुनाव की तारीखों के बाद खड़ा हुआ सवाल
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
28 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines