IPL 2024: एक्सीडेंट के बाद आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हुआ खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस को लगा एक और झटका

IPL Player Ruled Out After Accident: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा है। मोहम्मद शमी और शुरुआती कुछ मैचों से मैथ्यू वेड के बाहर होने के बाद, अब एक खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है। इसके अलावा कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस लिए हैं तो कुछ इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। कुछ की इंजरी पर अभी सस्पेंस है।

IPL 2024 Gujarat Titans Robin Minz Ruled Out After Accident Coach Ashish Nehra Confirms

IPL 2024 Gujarat Titans Player Ruled Out After Accident Coach Ashish Nehra Confirms

IPL Player Ruled Out After Accident: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में जहां कुछ खिलाड़ी डेब्यू करने के लिए उत्सुक हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी सीजन से पहले बाहर हो गए हैं। बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। यह नया नाम है गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी का। कप्तान शुभमन गिल के लिए एक और टेंशन बढ़ गई है। पहले मोहम्मद शमी पूरे सीजन से बाहर हो गए, उसके बाद मैथ्यू वेड ने शुरुआती कुछ मुकाबलों से भी अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं अब इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है जो पूरे सीजन से बाहर हो गया। इस खिलाड़ी का हाल ही में रोड एक्सीडेंट हुआ था।

विज्ञापन

कौन है वो क्रिकेटर?

आपको बता दें कि पहली बार एक आदिवासी क्रिकेटर रोबिन मिंज को आईपीएल में खरीदा गया था। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। उनके पिता रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शुभमन गिल ने मिंज के पिता से मुलाकात की थी। दुर्भाग्यवश कुछ ही दिनों बाद रोबिन मिंज का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट के बाद अब रोबिन पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

कैसे हुआ था एक्सीडेंट?

इसकी जानकारी पीटीआई से बात करते हुए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने दी है। रोबिन मिंज का यह डेब्यू सीजन होने वाला था। मगर दुर्भाग्यवश उन्हें बाहर होना पड़ा है। 3 मार्च को रोबिन के पिता ने मीडिया से बात करते हुए उनके एक्सीडेंट की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि, रोबिन मिंग अपनी बाइक से जा रहे और उसी वक्त दूसरी बाइक ने सामने से उनका बैलेंस बिगाड़ दिया। इसके कारण वह बैलेंस खो बैठे और उनका एक्सीडेंट हो गया। उनके दाहिने पैर के घुटने में चोट आने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
IPL 2024 Gujarat Titans Player Robin Minz

Robin Minz

क्या है रोबिन मिंज का रोल?

रोबिन मिंज की बात करें तो वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उनको आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वह घरेलू क्रिकेट या आईपीएल इससे पहले नहीं खेले हैं। वहीं नॉन डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने 15 मैच खेले और 13 पारियों में 361 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 144.4 का है। वहीं उनकी औसत करीब 36 की है। वह इस दौरान तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ