उनका एक ही काम था और उन्होंने...,ओलंपिक मेडल की क्वालिटी को लेकर हॉकी प्लेयर हार्दिक सिंह ने उठाए सवाल

Paris Olympics 2024: इंडियन हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं, इंडियन हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह मेडल की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं।

ind vs - 2024-10-08T214849.862

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 काफी ज्यादा विवादों में रहा है। खिलाड़ियों ने ओलंपिक के दौरान मेडल की क्वालिटी को लेकर भी सवाल उठाया था। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। इंडियन हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने जीते हुए ब्रॉन्ज मेडल की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

हाल में ही मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने Oversharing With The Jhumroo podcast में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में मेडल की क्वालिटी को लेकर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया कि पदक में एफिल टॉवर से लोहा मिला है। मुझे उम्मीद है कि यह सच है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो मेडल की क्वालिटी से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन

हार्दिक सिंह ने कही ये बात

मेडल को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “उनका एक ही काम था और वो था कि उन्हें एक अच्छी क्वालिटी का मेडल बनाना था, लेकिन वो ये भी नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन

‘मुझे आदत हो गई है’

हार्दिक सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने पेरिस में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि दो बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्हें कैसा लगा तो मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे अब आदत हो गई है। “मुझे इस भावना की आदत हो गई है।”

विज्ञापन

अपने टैटू को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस दौरान उन्होंने ओलंपिक रिंग के अपने अधूरे टैटू के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि जब मैं अगली बार गोल्ड मेडल जीतकर आऊं तो इसे पूरा करूंगा।” बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ