Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

AUS W vs IND W: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत ने जीती टी-20 सीरीज, टीम इंडिया ने खत्म किया सूखा

Team India Created Record: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बड़ा कारनामा कर दिया. भारत ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया. इसी के साथ भारत ने कमाल कर दिया.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 21, 2026 17:39

Team India Created World Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. भारत ने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. भारत की ओर से स्मृति मंधाना और जोमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा गेंदबाजी में श्री चरणी ने अहम योगदान निभाया. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बड़ा कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई.

भारत ने किया शानदार प्रदर्शन

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 21 फरवरी को इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176/6 रन बनाए थे. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 55 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 46 गेंदों में 59 रन बनाए थे. वहीं, ऋचा घोष ने 7 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या अभिषेक शर्मा की खराब परफॉर्मेंस का ईशान किशन ने उड़ाया मजाक? गंभीर की भी छूटी हंसी, वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया खासा प्रभावित नहीं कर सकी. सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा बेथ मूनी ने 5 गेंदों में 6 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं फीबी लिचफील्ड ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए. एशले गार्डनर ने 45 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. इसके अलावा नंबर 7 पर एनाबेल सदरलैंड ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 159/9 रन ही बना सकी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: निर्णायक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती टी20 सीरीज, मंधाना और जेमिमा ने बल्ले से लूटी महफिल

First published on: Feb 21, 2026 05:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.