---विज्ञापन---

खेल

IND vs SA 2nd T20I: आज मुल्लांपुर में होगी जबरदस्त टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और सबकुछ

India vs South Africa 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Dec 11, 2025 11:56
India vs South Africa
India vs South Africa

India vs South Africa 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से करारी मात दी थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे मैच में भी जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने पर टिकी होगी. वहीं, एडेन मार्करम की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव?

कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत में लड़खड़ाती नजर आई थी, लेकिन बाद में टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बिल्कुल भी नहीं छेड़ना चाहेंगे. यानी टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के दूसरे मैच में उतर सकती है. वहीं, एडेन मार्करम भी हार के बावजूद एक बार उसी प्लेइंग XI पर भरोसा जता सकते हैं.

मौसम और पिच का हाल

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है पिच धीमी होती चली जाती है और स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलता है. यहां ओस एक्स फैक्टर साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

वहीं, मौसम की बात करें तो मैच वाले दिन न्यू चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा. हालांकि, दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं. तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जैसे-जैसे शाम होगी, ठंडा बढ़ जाएगी. वहीं, रात में ओस मैदान पर रहेंगे. जिससे टॉस भी अहम हो जाएगा.

किसका पलड़ा भारी?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 T20I मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि और प्रोटियाज टीम को 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.

ये भी पढ़ें- MS Dhoni शाकाहारी या मांसाहारी? पुराने रूममेट ने खोला माही के पसंदीदा खाने का राज!

कब और कहां देखें लाइव?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच गुरुवार (11 दिसंबर) को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. भारत में इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैलनों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

IND vs SA 2nd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.

T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने U19 World Cup के लिए किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को सौंपी कप्तानी

First published on: Dec 11, 2025 11:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.