MS Dhoni शाकाहारी या मांसाहारी? पुराने रूममेट ने खोला माही के पसंदीदा खाने का राज!

MS Dhoni: साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते हैं. ऐसे में सबके मन में सवाल रहता है कि 44 साल के धोनी आखिर ऐसा क्या खाते हैं, कि वो इस उम्र में इतने फिट लगते हैं. इसपर अब धोनी के रूममेट रह चुके पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है.

MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वो आज भी करोड़ों फैंस के दिलों में बसते हैं. हालांकि, धोनी अब भी आईपीएल में खेलते हैं और वो एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

44 साल के धोनी आज भी विकेट के पीछे चीते की फुर्ती से बल्लेबाजों को चकमा देते हैं और उनकी फिटनेस अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को मात देती है. ऐसे में सबके मन में सवाल रहता है कि धोनी आखिर क्या खाना खाते हैं? उन्हें कौन सा खाना पसंद है? इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और धोनी के पुराने रूममेट आकाश चोपड़ा ने इस राज से पर्दा उठाया है.

विज्ञापन

धोनी को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?

दरअसल, आकाश चोपड़ा ने लल्लनटॉप को दिए एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि ये बात 2004 की है, जब इंडिया A टीम जिम्बाब्वे और केन्या टूर पर जाने वाली थी. बेंगलुरु में कैंप लगा हुआ था और आकाश को बताया गया कि उनके रूममेट एमएस धोनी होंगे, जो उस समय रांची से आए एक युवा खिलाड़ी थे. जबकि आकाश टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके थे. दोनों लगभग एक महीने तक रूम शेयर करते रहे.

आकाश ने धोनी के साथ रूम शेयर करने के दिनों को याद करते हुए बताया कि, “मैंने धोनी से पूछा था, तुम वेज हो या नॉन-वेज?” क्योंकि दोनों को एक साथ खाना ऑर्डर करना होता था. दोनों शाकाहारी हों और दोनों मांसाहारी हों तो चीजें आसान हो जाती हैं. मैं शाकाहारी हूं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया बड़ा अपडेट, विराट-रोहित के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला, गिल को मिलेगा प्रमोशन!

धोनी शाकाहारी या मांसाहारी?

आकाश ने आगे बताया, “धोनी ने मुझसे पूछा, ‘आप क्या खाते हो.’ मैंने कहा शाकाहारी, तो धोनी ने 30 दिन तक उनके साथ सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाया. बाद में जाकर उन्हें पता चला कि धोनी वास्तव में नॉन-वेजिटेरियन हैं. लेकिन धोनी ने कभी भी रूम सर्विस को फोन करके कुछ अलग मंगवाने की कोशिश नहीं की. न कोई नखरा, न कोई दिखावा. बस चुपचाप वही खा लेते थे. आकाश ने कहा कि धोनी का स्वभाव थोड़ा शर्मीला था, लेकिन साथ ही वो आत्मविश्वास से भरे थे. उन्हें पता होता था कि वो क्या कर रहे हैं और उसी भरोसे के साथ जीते थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ