India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें इसकी तैयारी में जुट चुकी हैं। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में भारत को 3 बार हार का स्वाद चखा चुकी है।
न्यूजीलैंड ने 3 बार दिया शिकस्त
आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में अब तक भारत और न्यूजीलैंड 4 बार आमने सामने हुए हैं, जिसमें कीवी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। न्यूजीलैंड ने 3 बार भारत को मात दी है, जबकि न्यूजीलैंड केवल एक ही मैच जीत चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड पहली बार आईसीसी नॉकआउट मैच में साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़े थे। तब न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। वहीं वनडे विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दी थी। हालांकि भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देने में कामयाब रही थी।
कैसा रहा है दोनों टीमों का ओवरऑलर हेड टू हेड आंकड़ा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 119 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। 7 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है, जबकि 1 मुकाबला टाई हुआ है। ओवरऑल आंकड़े में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है। भारत और न्यूजीलैंड ने इस दौरान न्यूट्रल वेन्यू पर 32 मैच खेले हैं, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड ने 16-16 मुकाबले जीते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विलियम ओ’रूर्के।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई ये टीम, Points Table में हुआ बदलाव
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines