हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए दुबई में कैसा रहेगा मौसम

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। आइए जानते हैं 9 मार्च को दुबई के मौसम का हाल कैसा रहेगा?

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड आखिरी बार साल 2000 में चैपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़े थे। तब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। हालांकि अब 24 साल बाद भारत के पास न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी मुकाबला जीतने का सुनहरा मौका है। हालांकि 9 मार्च को दुबई का मौसम कैसा रहेगा। आइए डालते हैं एक नजर।

कैसा रहेगा दुबई का मौसम?

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 9 मार्च को दुबई का तापमान 30 डिग्री रहने वाला है। दिन में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है। नमी 43 फीसदी रहेगी। हवा 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है।

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

दुबई की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है। यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। गेंद बल्ले पर रुक कर आती है। खास बात ये है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले इसी मैदान पर खेले हैं और जीत हासिल की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला खेला गया था। भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया था।

विज्ञापन

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, काइल जेमीसन, विल ओ रुर्के, जैकब डफी।

विज्ञापन

भारतीय टीम का फुल स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola