Live Updates
टीम इंडिया की खराब शुरुआत
टीम इंडिया ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय यशस्वी जायसवाल (2) और गिल (8) टिके हुए हैं।
टीम इंडिया को लगा झटका
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं।उन्हें टिम साउथी ने आउट किया।टीम इंडिया का स्कोर: 1/1
कीवी टीम हुई ऑल आउट
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट है। भारत के लिए सुंदर ने 7 और अश्विन ने 3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिर गया है। एजाज पटेल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सुंदर ने 6 विकेट लिए हैं।
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिर गया है। फिलिप्स 9 रन बनाकर सुंदर की गेंद पर कैच आउट हो गए। ये सुंदर का मैच का चौथा विकेट है।
भारतीय स्पिनर्स ने दिखाया दम
न्यूजीलैंड ने 69 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय फिलिप्स 6 और सैंटनर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए सुंदर और अश्विन ने 3-3 विकेट लिए हैं।
कीवी टीम का छठा विकेट गिरा
कीवी टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। सुंदर ने मिचेल को 18 रन पर आउट कर दिया। सुंदर का ये मैच में तीसरा विकेट हैं।
टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 201-5
टीम इंडिया ने टी-ब्रेक से पहले न्यूजीलैंड के दो विकेट झटक कर जोरदार वापसी की है। यह दोनों विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने हासिल किए। न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल 201-5 है। इस समय क्रीज पर डेरिल मिचेल नाबाद हैं।
सुंदर ने भारत को दिलाई पांचवीं सफलता
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इस पारी का दूसरा विकेट लेते हुए भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को आउट किया। ब्लंडेल यहां सिर्फ तीन रन ही बना सके।
रचिन रवींद्र आउट
वाशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया को चौथी बड़ी सफलता दिलाई है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का स्कोर 197/4
रचिन रवींद्र ने जड़ा अर्धशतक
बेंगलुरु टेस्ट के हीरो रहे रचिन रवींद्र पुणे टेस्ट में भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले दिन दूसरे सेशन तक रचिन अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 185/3
कॉन्वे आउट
न्यूजीलैंड को ड्वेन कॉन्वे के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है। कॉन्वे शानदार लय में दिख रहे थे। अश्विन ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। कॉन्वे 76 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर 138/3
दूसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। कॉन्वे ने दूसरे सेशन की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे सेशन की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की। न्यूजीलैंड का स्कोर 96/2
लंच ब्रेक
पुणे टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक हो चुका है। लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 92 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहले सेशन में आर अश्विन ने दोनों विकेट चटकाए हैं।
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। विल यंग 18 रन बनाकर आउट हुए। आर अश्विन ने विल यंग को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर 76/2
विकेट की तलाश में भारत
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद अब न्यूजीलैंड की पारी को ड्वेन कॉन्वे और विल यंग ने संभाल लिया है। कॉन्वे 37 और यंग 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 71/1
टॉम लैथम आउट
टीम इंडिया को आर अश्विन ने पहली सफलता दिलाई है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का स्कोर 32/1
पहले दिन का खेल शुरू
पहले दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान टॉम लैथम और ड्वेन कॉन्वे पारी की शुरुआत करने आए हैं।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग
टॉम लैथम (कप्तान), ड्वेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिचेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।
3 खिलाड़ी बाहर
पुणे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया ने 3 बदलाव किए हैं। केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर रखा गया है। जबकि शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को प्लेइंग इलेवन में चुना गया है।
भारत की पहले गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया अब गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।
कुछ देर में होगा टॉस
पुणे टेस्ट का आज पहला दिन है। सुबह 9 बजे टॉस होगा, तो वहीं 9:30 बजे तक मैच की शुरुआत होने वाली है।
India vs New Zealand 2nd Test Day 1 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिके स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की पहली पार 259 रन पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे ने बनाए। उन्होंने 76 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन रविंद्र ने 65 रन बनाए। भारत के लिए सुंदर ने 7 विकेट लिए। उनके अलावा आर अश्विन ने 3 विकेट लिए।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट..
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines