IND vs ENG Test Series: आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर जून में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना ही खेलना है, क्योंकि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। जहां एक तरफ फैंस को इस दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का इंतजार हो रहा है तो वहीं भारतीय टीम की थोड़ी टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस टेंशन की वजह है टीम इंडिया के एक खिलाड़ी का आईपीएल 2025 में लगातार फ्लॉप होना।
ऋषभ पंत ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस खिलाड़ी को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पंत ने अभी तक टीम और फैंस को बेहर निराश किया है। इस पूरे सीजन में पंत बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है, जिसको लेकर जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इस दौरे पर पंत की टीम इंडिया में जगह पक्की है, फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में पंत टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज हैं लेकिन उनके खराब प्रदर्शन नें सेलेक्टर्स की टेंशन को भी बढ़ा दिया है।
क्या इंडिया ए में पंत को चुना जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा, लेकिन उससे पहले इंडिया ए को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने हैं। जिसको लेकर बीसीसीआई इंडिया ए का ऐलान भी कर चुकी है। जिसमें शुभमन गिल, साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को भी चुना गया है, इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभी तक आईपीएल 2025 में काफी कमाल का रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि खराब प्रदर्शन करने वाले पंत को क्यों नहीं इंडिया ए में शामिल किया गया हैं?
वैसे भी पंत इन दिनो बल्लेबाजी में काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पंत को इंग्लैंड की कंडिशन को सबसे ज्यादा समझने की जरुरत है। बात अगर पंत के आईपीएल 2025 प्रदर्शन की करें तो उन्होंने 12 मैचों में अभी तक 135 रन ही बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा पिछली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पंत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: DC और MI का प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण, PBKS की होगी अहम भूमिका
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
17 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
33 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
56 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines