India vs England Kuldeep Yadav Ball Of The Century Fans Reaction Shane Warne

IND vs ENG: कुलदीप यादव ने फेंकी शेन वॉर्न वाली जादुई गेंद, फैंस बोले 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

Kuldeep Yadav Ball Of The Century: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन एक जादुई गेंद फेंकी थी। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर इस बॉल को ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ कह रहे हैं। बता दें कि कुलदीप यादव ने यह बॉल जैक क्रॉली को फेंकी थी। जिसपर वह बोल्ड हो गए थे।

Kuldeep Yadav Ball Of The Century Fans Reaction: भारतीय टीम के स्टार चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन कमाल की गेंदबाजी की थी। पांचवें टेस्ट के पहले दिन कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए थे, लेकिन उनकी एक गेंद फैंस को काफी पसंद आ रही है। कुछ फैंस तो इस गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी तक कह रहे हैं। बता दें कि कुलदीप यादव ने यह बॉल इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली के सामने फेंकी थी। जिसका जवाब उस समय 106 गेंदें खेल चुके क्रॉली के पास तक नहीं था।

विज्ञापन

कुलदीप की बॉल पर फैंस के रिएक्शन

फैंस कुलदीप यादव की इस बॉल की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि कुछ फैंस तो इस बॉल को ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ तक कह रहे हैं। एक फैन से सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बॉल ऑफ द सेंचुरी बाय कुलदीप यादव। वहीं एक फैन ने लिखा कि Kuldeep yadav the magician। बता दें कि फैंस कुलदीप यादव की इस गेंद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस को इस बॉल को ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी की तरह ही बता रहे हैं। जबकि कुछ फैंस इसको उस गेंद से बेहतर बता रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कुलदीप यादव की यह बॉल गिरने के बाद 10.9° तक स्पिन हुई थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/digitaldetox_9/status/1765649961994146044

विज्ञापन

वॉर्न ने फेंकी थी ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 4 जून 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ करिश्माई गेंद फेंकी थी। जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा गया था। फैंस शेन वॉर्न की इस जादुई गेंद को आज भी याद करते हैं। बता दें कि शेन वॉर्न ने यह गेंद इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज माइक गैटिंग के सामने फेंकी थी। जिसका जवाब उनके पास नहीं था। वॉर्न की यह जादूई बॉल लेग स्टंप पर पिच हुई थी। जिसके बाद घू्म कर गैटिंग के ऑफ स्टंप पर जा टकराई थी। वॉर्न की इस बॉल का जवाब शायद ही दुनिया के किसी बल्लेबाज के पास हो सकता था। माइक गैटिंग के साथ मैदान पर मौजूद फैंस और यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी भी हैरान थे कि यह हुआ क्या।

विज्ञापन

विज्ञापन

धर्मशाला टेस्ट में छाए कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में ही टेस्ट डेब्यू किया था। उस समय कुलदीप यादव ने पहली पारी में 4 विकेट हासिल किए थे। 7 साल बाद उसी मैदान पर कुलदीप यादव ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और इस बार इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही कुलदीप यादव के 12 टेस्ट में 51 विकेट हो चुके हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की है। कुलदीप की गेंद का जवाब किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज के पास नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ