---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024 के बाद रिटायरमेंट लेगा बड़ा खिलाड़ी! सामने आई बड़ी रिपोर्ट

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। इस टूर्नामेंट के बाद एक बड़े खिलाड़ी के रिटायरमेंट की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि इस खिलाड़ी ने 2008 से अभी तक हर सीजन में हिस्सा लिया है। खास बात यह है कि पिछले 16 सीजन में इस खिलाड़ी ने सिर्फ दो मुकाबले ही मिस किए हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन कई ऐसे बड़े और दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे जिनका आखिरी सीजन होने की अटकलें लग रही हैं। इसी बीच गुरुवार सुबह से एक ऐसी रिपोर्ट चर्चा में है जिसमें एक स्टार खिलाड़ी के आईपीएल 2024 के बाद संन्यास लेने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी अभी तक 2008 के पहले सीजन से आगामी आईपीएल 17 में भी किसी ना किसी टीम का हिस्सा है। उनका नाम है दिनेश कार्तिक जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और अब आईपीएल 2024 भी उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

पिछले 16 सीजन में मिस किए सिर्फ 2 मैच

---विज्ञापन---

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। जून में कार्तिक 39 साल के हो जाएंगे। वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आईपीएल के बाद कार्तिक अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर भी फैसला कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक उन सात खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने लगातार पहले सीजन से अभी तक आईपीएल में हिस्सा लिया है। खास बात यह है कि कार्तिक ने पिछले 16 सीजन में सिर्फ दो मुकाबले मिस किए हैं।

---विज्ञापन---

दिनेश कार्तिक आईपीएल के इतिहास के अनुभवी और पुराने खिलाड़ी तो हैं ही, साथ ही वह सबसे रेगुलर प्लेयर भी हैं। उन्होंने एक मैच 2008 में अपने पहले सीजन में मिस किया था। उस वक्त वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा थे। उसके बाद दूसरा मुकाबला कार्तिक ने 2023 में ग्रुप स्टेज में मिस किया था जब वह आरसीबी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने नहीं उतरे थे।

नहीं अच्छा रहा पिछला सीजन

दिनेश कार्तिक ने साल 2023 आईपीएल सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। वह पूरे सीजन में सिर्फ 140 रन ही बना पाए थे। वहीं 2022 में उनका शानदार खेल देखने को मिला था। उन्होंने 55 की औसत से 330 रन बनाए थे। यही कारण था कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 के स्क्वॉड में जगह मिल गई थी। हालांकि, उस टूर्नामेंट में कार्तिक 3 पारियों में सिर्फ 14 रन ही बना पाए थे। उसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं।

---विज्ञापन---

दिनेश कार्तिक का आईपीएल रिकॉर्ड

दिनेश कार्तिक आईपीएल इतिहास के टॉप रन स्कोरर और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में से एक हैं। उन्होंने 242 मैचों में 4516 रन बनाए। उनके नाम आईपीएल में 20 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन किया और अभी तक कुल 133 कैच व 36 स्टंपिंग इस टूर्नामेंट में किए। आईपीएल में कार्तिक 2018 से 20 तक केकेआर के कप्तान रहे। इससे पहले भी उन्होंने छह मैचों में कप्तानी की थी। उनका कैप्टेंसी रिकॉर्ड है। 43 मैचों में से 21 जीत और 21 हार। जबकि एक मैच टाई रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ बना दिया ‘महारिकॉर्ड’

---विज्ञापन---

First published on: Mar 07, 2024 04:56 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola