IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने 100वें टेस्ट में किया कमाल, मैदान से जाते-जाते भी जीत लिया दिल

India vs England Ravichandran Ashwin 100th Test: रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 विकेट लिए। इसके बाद मैदान से जाते-जाते उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। उनको कुलदीप यादव ने गेंद सौंपी लेकिन उन्होंने उसे वापस लौटाया और सभी का दिल जीत लिया। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है।

IND vs ENG Ravichandran Ashwin 100th test four wickets won hearts kuldeep yadav gesture

Ravichandran Ashwin 100th test (Image-X)

India vs England Ravichandran Ashwin 100th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा सीरीज का यह पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। धर्मशाला में यह मुकाबला हो रहा है। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे। इस मैच की पहली पारी में अश्विन ने चार विकेट अपने नाम किए। अपने 100वें टेस्ट में अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया। इसके बाद अपने एक रिएक्शन से उन्होंने दिल जीत लिया। इस पारी में कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके और भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो गेंदबाज बेस्ट परफॉर्मर होता है वो मैदान से जाते वक्त गेंद को हवा में उठाकर दर्शकों का अभिवादन करता है।

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन ने जीता दिल

इस पारी में जब इंग्लैंड की टीम 218 रन पर ढेर हो गई तो कुलदीप यादव पारी के बेस्ट गेंदबाज थे। परंपरा के मुताबिक उन्होंने मैदान से जाते-जाते गेंद अपने हाथ में ले रखी थी। मगर अश्विन का यह 100वां टेस्ट था और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए तो कुलदीप ने गेंद अश्विन को सौंपी और कहा कि वह गेंद लेकर दर्शकों का अभिवादन करें। लेकिन अश्विन ने यहां सभी का दिल जीता और गेंद वापस कुलदीप को दी और कहा कि आप बेस्ट परफॉर्मर हैं और आप ही गेंद को उठाएं और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करें।

विज्ञापन

देखें पूरे Moment का वीडियो

विज्ञापन

अश्विन-कुलदीप ने लिए 9 विकेट

रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने इस पारी में मिलकर 9 विकेट अपने नाम किए। अश्विन ने चार विकेट लिए और कुलदीप यादव ने अपने टेस्ट करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल लिया। वहीं रवींद्र जडेजा ने भी एक विकेट लिया और इस तरह सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए। इंग्लैंड के लिए पारी में 79 रन बनाकर जैक क्रॉली टॉप स्कोरर रहे।

विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी डगमगाई

इंग्लैंड की टीम इस मैच में पहले खेलने उतरी। टीम की शुरुआत अच्छी रही और ओपनिंग करने आए बेन डकेट व जैक क्रॉली ने 64 रन जोड़े। फिर दूसरे सेशन में टीम का स्कोर एक वक्त पर 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन था। यहां से पारी एकदम डगमगा गई और 43 रन में ही टीम के 7 विकेट गिर गए। 183 पर टीम का स्कोर था 8 विकेट। 9वें विकेट के लिए बेन फोक्स और शोएब बशीर ने 35 रन जोड़े। लेकिन उसके बाद 218 पर पूरी टीम सिमट गई। इस पिच को कहा जा रहा था पेसर की मददगार होगी, मगर यहां भी स्पिनर्स का जलवा दिखा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ