---विज्ञापन---

IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी होंगे कप्तान, देखें CSK की संभावित Playing 11

IPL 2024, CSK Playing 11: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। 17वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी।

IPL 2024, CSK Playing 11 vs RCB Match: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जबकि इसके बाद 22 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2024 का आगाज होने वाला है। फैंस अपने चहेते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए देखेंगे, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स में कई युवा खिलाड़ी भी बड़े खिलाड़ियों को अपना जौहर दिखाएंगे, लेकिन फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि ओपनिंग मैच में पांच बार खिताब जीत चुकी सीएसके के11 खिलाड़ी कौन होंगे। पहले मैच में धोनी किसको मौका देंगे और किस खिलाड़ी को बाद में मौका दिया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

धोनी होंगे कप्तान

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। हालांकि वह पूरे सीजन टीम के कप्तान होंगे या बीच सीजन किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तानी सौंप देंगे इस पर अभी भी प्रश्नचिन्ह बना हुआ है। हालांकि शुरुआती सीजन में उनका कप्तान बना तय माना जा रहा है। जिसके बाद फैंस को उम्मीद होगी कि थाला एक बार फिर येलो आर्मी को आईपीएल का खिताब जिताए।

---विज्ञापन---

बता दें कि धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी के अंडर सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस को फाइनल में शिकस्त देकर पांचवां खिताब जीता था। जिसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी की थी।

---विज्ञापन---

युवा खिलाड़ियों पर जताएंगे भरोसा

चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड युवा खिलाड़ियों के ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ियों के पक्ष में जाता है। हालांकि धोनी इस बार इस रणनीति में बदलाव करते हुए युवा खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा दिखा सकते हैं। सीएसके ने इस साल न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ में खरीदा था। अनकैप्ड प्लेयर समीर रिजवी के लिए सीएसके ने 8.4 करोड़ रुपए खर्च किए थे। जिसके बाद माना जा रहा है कि यह दोनों खिलाड़ी शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। इस बार अविनाश राव अरावली को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अविनाश को सीएसके ने 20 लाख की बेस प्राइज में खरीदा है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/dhotedhulwate/status/1763244719717642575

ये भी पढ़ें- IPL 2024: LSG ने बनाया खास प्लान, क्या केएल राहुल नहीं यह खिलाड़ी होगा कप्तान?

---विज्ञापन---

रचिन रवींद्र और समीर रिजवी को मिलेगा मौका

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं। सीएसके अपना पहला मैच चेपॉक स्टेडियम में खेलने वाली है। जहां तेज गेंदबाजों की बजाय स्पिन को अधिक मदद मिलती है। जिसके बाद उनका पहला मैच खेलना लगभग तय माना जा रहा है। समीर रिजवी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर हैं, जिसके बाद उनका भी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में खेलना तय माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- WPL 2024: यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच करो या मरो का मुकबाला, हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस

ऐसी हो सकती है सीएसके की प्लेइंग इलेवन

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, डैरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, प्रशांत सोलंकी

---विज्ञापन---

इम्पैक्ट प्लेयर-समीर रिजवी

First published on: Mar 07, 2024 07:42 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola