India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। अभी तक मैच पर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। फिलहाल टीम इंडिया ने 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन इससे काम नहीं चलने वाला है जिस तरह से इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में और ज्यादा अटैकिंग खेल दिखाती है उसके लिए 350 रन भी कम पड़ जाते हैं। अगर टीम इंडिया को ये मैच जीतना है तो कम से कम इंग्लैंड के सामने 400 रन से ज्यादा का टारगेट रखना होगा।
एजबेस्टन के 4 सबसे बड़ी सफल रनचेट
एजबेस्टन में सबसे बड़ी सफल रनचेज 378 रन की है जो साल 2022 में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ करके दिखाया था। इसके अलावा दूसरी सबसे सफल रनचेज साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन बनाए थे। साल 1999 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन का टारगेट हासिल किया था।
वहीं सबसे पहले इस मैदान पर सबसे बड़ी सफल रनचेज साल 1991 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी, जब वेस्टइंडीज ने 157 रन बनाए थे। ऐसे में अब टीम इंडिया 400 रन से ज्यादा का टारगेट इंग्लैंड के सामने रखना चाहेगी।
| टीम | रनचेज | विरोधी टीम | साल |
|---|---|---|---|
| इंग्लैंड | 378 रन | भारत | 2022 |
| ऑस्ट्रेलिया | 282 रन | इंग्लैंड | 2023 |
| इंग्लैंड | 211 रन | न्यूज़ीलैंड | 1999 |
| वेस्टइंडीज | 157 रन | इंग्लैंड | 1991 |
तीसरे दिन टीम इंडिया को लगा था एक झटका
दूसरी पारी में तीसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत हुई थी। यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वे अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर पाए थे। दूसरी पारी में जायसवाल 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए थे।
इसके अलावा केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। चौथे दिन अब टीम इंडिया को इन दोनो बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बुमराह की गैरमौजूदगी पर क्या बोले सिराज? प्रसिद्ध कृष्णा-आकाशदीप को लेकर भी कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines