IND vs ENG: बुमराह की गैरमौजूदगी पर क्या बोले सिराज? प्रसिद्ध कृष्णा-आकाशदीप को लेकर भी कही बड़ी बात

एजबेस्टन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 6 विकेट चटकाए थे। वहीं मैच के बाद सिराज ने अपनी सफलता का राज भी खोला।

IND vs ENG

मोहम्मद सिराज-जसप्रीत बुमराह

India vs England 2nd Test: टीम इंडिया अब एजबेस्टन टेस्ट में फ्रंटफुट पर दिख रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड पर 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने 400 से ज्यादा रन का टारगेट रखना चाहेगी। तीसरे दिन गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला। जिन्होंने 6 विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई थी। इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो सिराज के कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी है जिसको वे अच्छे से निभा रहे हैं। वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने बुमराह की गैरमौजूदगी को लेकर बड़ी बात कही।

6 विकेट लेने के बाद क्या बोले सिराज?

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज ने बताया “मुझे जिम्मेदारी और चुनौतियां पसंद है। जब आपको लीड करने की जिम्मेदारी दी जाती है तो विकेट धीमी होने पर भी मेरा टारगेट सही दिशा में पूरे अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना होता है और मैंने उस तरह से ही रन न देते हुए कसी हुई गेंदबाजी की। आकाश दीप का ये तीसरा या चौथा मैच है जबकि प्रसिद्ध भी अभी नए हैं। इसलिए मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का काम कर रहा था, मुझे गेंदबाजी में निरंतरता बनाए रखनी होती है।”

सिराज ने इन बल्लेबाजों को किया आउट

तीसरे दिन की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी जो रूट का विकेट लेकर की थी। इसके बाद सिराज ने कप्तान बेन स्टोक्स, ब्रायडन कॉर्स, जोश टंग और शोएब बशीर को आउट किया था। इससे पहले दूसरे दिन सिराज ने जैक क्रॉली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। सिराज ने इंग्लैंड में पहली बार 5 विकेट हॉल लिया है। इसके अलावा 32 साल के बाद किसी मेहमान गेंदबाज ने एजबेस्टन में 6 विकेट चटकाए हैं।

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक-जेमी स्मिथ ने लगाए थे शतक

इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के शतकों की बदौलत 407 रन बनाए थे। पहली पारी में जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 तो हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए थे। फिलहाल टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर नाबाद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ