हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG 1st Test Highlights: पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, गिल-यशस्वी ने मचाया कोहराम

IND vs ENG 1st Test Live: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आज से लीड्स में खेला जा रहा है। ये मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है।

विज्ञापन

Live Updates

23:18 (IST) 20 Jun 2025

भारत मजबूत स्थिति में

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने 359/3 रन बना दिए हैं। क्रीज पर गिल 175 गेंदों में 127 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि पंत 102 गेंदों में 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

22:16 (IST) 20 Jun 2025

गिल ने बनाया शतक

शुभमन गिल 140 गेंदों में 102 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कप्तान बनते ही शतक जड़ दिया। इसके अलावा पंत ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। वह 41 रनों पर नाबाद हैं।

22:14 (IST) 20 Jun 2025

भारत ने पार किया 100 का आंकड़ा

भारतीय टीम 74 ओवर में 301/3 रन बना चुकी है। कप्तान गिल 98 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि पंत 41 रनों पर खेल रहे हैं।

21:32 (IST) 20 Jun 2025

भारत ने पार किया 250 का आंकड़ा

65 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 259/3 है। गिल 87 रन पर खेल रहे हैं जबकि पंत 13 रन पर नाबाद हैं।

21:09 (IST) 20 Jun 2025

जायसवाल ने बनाई खास लिस्ट में जगह

यशस्वी जायसवाल पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट खेल रहे थे। उन्होंने बेहतरीन शतक भी जड़ दिया। इस तरह जायसवाल ने खास लिस्ट में जगह भी बना ली।

इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक

146 एम विजय ट्रेंट ब्रिज 2014
133 विजय मांजरेकर हेडिंग्ले 1952
131 सौरव गांगुली लॉर्ड्स 1996
129*संदीप पाटिल ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
100*यशस्वी जायसवाल हेडिंग्ले 2025

20:56 (IST) 20 Jun 2025

गिल-पंत ने संभाला मोर्चा

ऋषभ पंत ने क्रीज पर आते के साथ ही दूसरी ही गेंद पर जोरदार चौका जमाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। कप्तान गिल और उपकप्तान पंत की जोड़ी को अब अगले कुछ ओवर क्रीज पर बिताने होंगे। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 233 रन लग चुके हैं। यह जोड़ी जितना लंबा खेलेगी उतना भारतीय टीम को फायदा होगा।

20:38 (IST) 20 Jun 2025

यशस्वी की पारी का हुआ अंत

यशस्वी जायसवाल की 101 रन की शानदार पारी का अंत बेन स्टोक्स ने कर दिया है। क्लीन बोल्ड होकर यशस्वी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं और टीम के स्कोर बोर्ड पर 221 रन लगे हुए हैं।

20:13 (IST) 20 Jun 2025

टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन

पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का दूसरा सेशन टीम इंडिया के नाम रहा है। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने 123 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमा चुके हैं। यशस्वी 100 और गिल 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:02 (IST) 20 Jun 2025

यशस्वी का शतक पूरा

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड की सरजमीं पर अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक ठोक डाला है। 144 गेंदों में यशस्वी के बल्ले से यह सेंचुरी निकली है। कमाल का ओपनिंग बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट का भविष्य।

19:28 (IST) 20 Jun 2025

गिल का अर्धशतक पूरा

कप्तान के तौर पर पहली पारी ही शुभमन गिल की बेमिसाल रही है। गिल ने 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल आज शुरुआत से ही अटैकिंग अप्रोच के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। ऐसी ही पारी की उम्मीद टीम मैनेजमेंट अपने कप्तान से कर रहा था।

19:00 (IST) 20 Jun 2025

यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जमा दिया है। इसके अलावा शुभमन गिल भी धांसू बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल जायसवाल 99 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 36.4 ओवर के बाद 143/2 है।

18:40 (IST) 20 Jun 2025

बेहतरीन लय में दिख रहे कप्तान गिल

कप्तानी संभालते ही शुभमन गिल अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। गिल की बैटिंग में आज आक्रामकता नजर आ रही है। 26 गेंदों में वह 26 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 चौके शामिल हैं। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 124 रन लग चुके हैं।

18:24 (IST) 20 Jun 2025

टीम इंडिया का शतक पूरा

टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। यशस्वी जायसवाल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं और 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, उनका साथ कप्तान शुभमन गिल 12 रन बनाकर निभा रहे हैं।

18:10 (IST) 20 Jun 2025

लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू

लंच ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू हो गया है। कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर उतर चुके हैं और उनका साथ यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:38 (IST) 20 Jun 2025

लंच ब्रेक तक टीम इंडिया 92/2

पहले टेस्ट के पहले सेशन का लंच ब्रेक होने तक टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 92 रन लगा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर नाबाद हैं।

17:30 (IST) 20 Jun 2025

सुदर्शन जीरो पर आउट

साई सुदर्शन का टेस्ट डेब्यू बेहद निराशाजनक रहा है। सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। बेन स्टोक्स ने सुदर्शन की पारी का अंत सिर्फ 4 गेंदों में कर दिया है।

17:25 (IST) 20 Jun 2025

राहुल चले पवेलियन

केएल राहुल अपने अर्धशतक से चूक गए हैं और इंग्लैंड के हाथ पहली सफलता लग गई है। राहुल को बार्डन कार्स ने 42 रन के स्कोर पर चलता किया है। 91 पर टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवाया है।

17:03 (IST) 20 Jun 2025

पहले विकेट की तलाश में इंग्लैंड

20 ओवर का खेल हो चुका है और अभी भी इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश है। यशस्वी 31 और केएल राहुल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 68 रन लग चुके हैं।

16:48 (IST) 20 Jun 2025

टीम इंडिया का अर्धशतक पूरा

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को 50 रनों का आंकड़ा पार करा दिया है। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 54 रन लग चुके हैं। यशस्वी 29 और केएल राहुल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:16 (IST) 20 Jun 2025

लय में राहुल-यशस्वी की जोड़ी

10 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 27 रन लग चुके हैं। यशस्वी जायसवाल 19 और राहुल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करने में अब तक कोई खास दिक्कत नहीं महसूस हुई है, जो अच्छे संकेत हैं।

15:53 (IST) 20 Jun 2025

टीम इंडिया की सधी हुई शुरुआत

5 ओवर का खेल हो चुका है और यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दे रही है। यशस्वी 11 और राहुल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15:36 (IST) 20 Jun 2025

यशस्वी ने चौके के साथ खोला खाता

पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना खाता चौके के साथ खोल लिया है। भारतीय टीम के स्कोर बोर्ड पर 4 रन लग चुके हैं। राहुल का अभी खाता खोलना बाकी है।

15:33 (IST) 20 Jun 2025

टीम इंडिया की पारी का हुआ आगाज

भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है।

15:06 (IST) 20 Jun 2025

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

15:03 (IST) 20 Jun 2025

इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।

14:56 (IST) 20 Jun 2025

डेब्यू के लिए तैयार साईं सुदर्शन

लीड्स टेस्ट में साईं सुदर्शन अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। चेतेश्वर पुजारा ने सुदर्शन को टेस्ट कैप सौंपी है।

14:15 (IST) 20 Jun 2025

पिछले 10 मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन

पिछले 10 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 10 मैचों में से टीम इंडिया को 3 में ही जीत मिल पाई है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

13:17 (IST) 20 Jun 2025

बुमराह के नाम होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

बुमराह पहले टेस्ट मैच में वसीम अकरम को रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। लीड्स में 2 विकेट लेने के साथ ही बुमराह 'SENA' देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे।

12:35 (IST) 20 Jun 2025

शार्दुल-नीतीश किसको मिलेगा मौका?

शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी दोनों टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा है। अब देखने वाली बात होगी कि प्लेइंग इलेवन में कप्तान गिल किसको मौका देते हैं? वैसे शार्दुल को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव ज्यादा है।

12:13 (IST) 20 Jun 2025

हेडिंग्ले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम पर अभी तक टीम इंडिया ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने 2 मैच ही जीते थे, जबकि इंग्लैंड ने 4 मैचों में बाजी मारी थी और एक मैच ड्रॉ रहा था।ह

11:58 (IST) 20 Jun 2025

दोपहर 3 बजे होगा टॉस

इस मैच के लिए भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा। जबकि मैच 3:30 बजे शुरू होगा।

11:42 (IST) 20 Jun 2025

इंग्लैंड में भारत ने जीती 3 सीरीज

टीम इंडिया ने अभी तक इंग्लैंड की धरती पर 3 बार टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। सबसे पहले भारत ने साल 1971 और फिर 1986, 2007 में सीरीज जीती थी।

11:32 (IST) 20 Jun 2025

ऐसा रहेगा लीड्स का मौसम

एक्यवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज लीड्स में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में पहले दिन का पूरा खेल फैंस को देखने को मिलने वाला है।

11:27 (IST) 20 Jun 2025

8 साल बाद करुण नायर की वापसी

इस सीरीज के लिए करुण नायर भी टीम इंडिया का हिस्सा है। करुण को 8 साल के बाद टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला है।

IND vs ENG 1st Test highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जहां टीम इंडिया की कमान इस बार शुभमन गिल के हाथों में हैं तो वहीं इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स कर रहे हैं। इस सीरीज की ट्रॉफी का नाम अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी हो गया है। इस बार टीम इंडिया विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना इंग्लैंड से लोहा ले रही है, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने पहले दिन अपना दबदबा बनाया।

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola