India vs Bangladesh: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस समय काउंटी क्रिकेट में बिजी हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को सरे के खिलाफ पांच विकेट झटके। बांग्लादेश के सबसे अनुभवी स्पिनर की यह फॉर्म टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है, जहां दोनों टीमें 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। शाकिब ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज में पहली बार पड़ोसी देश के खिलाफ जीत हासिल की थी।
शाकिब ने बजाई सरे की बैंड
शाकिब ने इंग्लैंड में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन में सरे के खिलाफ पांच विकेट लिए। उन्होंने 96 विकेट देकर पांच बल्लेबाजों को शिकार बनाया। उन्होंने सरे के आर्ची वॉन, टॉम एबेल, जेम्स रीव, लुईस ग्रेगरी और टॉम बैंटन के विकेट अपने नाम किए। इस मैच में सरे को जीतने के लिए 221 रनों की जरूरत थी। इस मैच के तीसरे दिन तक शाकिब ने चार विकेट हासिल कर लिए थे।
ये भी पढ़ें: कैसे बनते हैं अंपायर और कितनी मिलती है एक मैच की सैलरी? जानें पूरी डिटेल
लीच-बैंटन की जोड़ी ने बढ़ाया इंतजार
हालांकि उन्हें पांचवें विकेट के लिए इंतजार करना पड़ा क्योंकि तब जैक लीच और टॉम बैंटन ने आखिरी विकेट के लिए 71 रन जोड़ दिए। यहां शाकिब ने आखिकार बैंटन को क्लीन बोल्ड करके अपने पांच विकेट पूरे किए और समरसेट की पारी खत्म कर दी। शाकिब ने पहली पारी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 रन देकर चार विकेट झटके थे। इस तरह से शाकिब ने पूरे मैच में नौ विकेट अपने नाम किए।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शदमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेंहदी हसन मिराज, जाकेर अली, तस्किन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताईजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन और खालिद अहमद।
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में बनाया शतक, फुटबॉल में की कप्तानी, टेनिस में जीता ओलंपिक गोल्ड, इससे ज्यादा महान खिलाड़ी कौन?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines