India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज हो रही हो और इसमें विवाद ना हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। सिडनी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आउट ना दिए जाने पर विवाद हो गया है। दरअसल भारतीय पारी के आठवें ओवर में स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने विराट का कैच पकड़ा, जिसे बाद में अंपायर ने पूरी तरह नकार दिया।
अंपायर के इसी फैसले पर अब बवाल हो रहा है। जहां सुनील गावस्कर और इरफान पठान जैसे भारत के दिग्गज क्रिकेटर अंपायर के फैसले को सही ठहरा रहे हैं, जबकि माइकल वॉन, जस्टिन लैंगर की नजर में विराट कोहली क्लियर आउट थे। इस तरह से विराट को लेकर अंपायर के फैसले पर वर्ल्ड क्रिकेट दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘टीम में कोई स्वार्थी नहीं,’ सिडनी टेस्ट से रोहित के बाहर होने पर बुमराह का बड़ा बयान
पहली गेंद पर बाल-बाल बचे कोहली
बोलैंड ने सबसे पहले यशस्वी जयसवाल को 10 रन पर आउट करके अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इसके बाद बैटिंग करने आए कोहली को अपनी पहली गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। स्मिथ ने कलाबाजी करते हुए कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बैलेंस खोने के बाद उन्होंने शानदार तरीके से गेंद को पास के फील्डर के पास पहुंचा दिया।
अंपायर ने विराट के पक्ष में सुनाया फैसला
हालांकि ऑस्ट्रेलिया का जश्न ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया क्योंकि रिप्ले में दिखा कि स्मिथ के गेंद को दूसरे फील्डर को पास करते समय वो जमीन से टच हो गई थी। इसके बाद टीवी अंपायर जोएल विल्सन ने भारत और कोहली के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे कंगारू टीम निराश हो गई।
सीरीज में कैसा रहा है विराट का प्रदर्शन
पूर्व भारतीय कप्तान विराट ने पर्थ में शानदार शतक के साथ सीरीज का आगाज किया था। लेकिन इसके बाद विराट का बल्ला पूरी तरह शांत हो गया। उन्होंने इसके बाद अगले तीन टेस्ट मैचों में केवल 62 रन बनाए थे, जिसमें तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से क्यों हुई रोहित शर्मा की छुट्टी? जसप्रीत बुमराह कर रहे कप्तानी
संबंधित खबरें
ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
16 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
24 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
37 mins agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines