India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुभमन गिल को मेलबर्न टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला भी रहा। गिल की जगह इस मैच में वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। हालांकि गिल के बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी हैरान हैं। जिसको लेकर उनका बयान भी सामने आया है।
गिल बाहर, सुनील गावस्कर हैरान
दरअसल मेलबर्न की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जा रहा है, जिसके चलते कप्तान रोहित ने वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में खिलाने का फैसला किया है। जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाए हैं। गावस्कर का कहना है कि वाशिंगटन सुंदर को खिलाना सही है लेकिन गिल को बाहर करने से मैं हैरान हूं। मेरा मानना है कि नीतीश रेड्डी को बाहर किया जा सकता था। क्योंकि नीतीश नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजी भी 10 ओवर के लगभग करते हैं तो उनको चौथा गेंदबाज नहीं माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कोंस्टास-विराट के बीच लड़ाई में कूदे रिकी पोंटिंग, इस खिलाड़ी को बताया दोषी
गिल ने खेले 2 मैच
अभी तक इस सीरीज में गिल को दो मैच खेलने का मौका मिला था। चोट के चलते गिल पर्थ टेस्ट नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में इस खिलाड़ी की वापसी हुई थी। इस मैच की पहली पारी में गिल ने 31 और दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे। इसके अलावा गाबा टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से महज 1 रन निकला था। अभी तक गिल ने इस सीरीज में खेले गए दो मैचों में 60 रन ही बनाए हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘हंस के बात नहीं…’ स्टंप माइक में कैद हुई कोहली की आवाज, दिखाए पुराने तेवर
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
45 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
54 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines