हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS 4th Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/6

India vs Australia 4th Test Day 1 Highlights: मेलबर्न में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 311 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS

Live Updates

12:42 (IST) 26 Dec 2024

पहले दिन का खेल खत्म

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। फिलहाल स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

12:25 (IST) 26 Dec 2024

ऑस्ट्रेलिया के 300 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया टीम ने 300 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 68 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से अब तक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए हैं।

12:18 (IST) 26 Dec 2024

ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया छठा विकेट

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार वापसी की है। कंगारू टीम ने अब एलेक्स कैरी के रूप में छठा विकेट गंवा दिया है, जिनका कैच विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लिया।

11:18 (IST) 26 Dec 2024

मिचेल मार्श आउट

ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां बड़ा झटका। मिचेल मार्श 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने मार्श पवेलियन भेजा है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 246/5

11:06 (IST) 26 Dec 2024

ट्रेविस हेड आउट

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ा झटका दिया है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ट्रेविस हेड को बुमराह ने शून्य पर आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 240/4

10:59 (IST) 26 Dec 2024

मार्नस लाबुशेन आउट

वाशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा बड़ा झटका दिया है। मार्नस लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 237/3

10:12 (IST) 26 Dec 2024

मार्नस लाबुशेन ने जड़ा अर्धशतक

मार्नस लाबुशेन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाबुशेन ने 114 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 191/2

10:07 (IST) 26 Dec 2024

तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। स्कोर 181/2

09:45 (IST) 26 Dec 2024

दूसरा सेशन खत्म

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे सेशन के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 176/2, मार्नस लाबुशेन 44 और स्टीव स्मिथ 10 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।

09:12 (IST) 26 Dec 2024

उस्मान ख्वाजा आउट

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिर चुका है। उस्मान ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 154/2

08:23 (IST) 26 Dec 2024

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा अर्धशतक

उस्मान ख्वाजा इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक इस सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था। अब पहले दिन ख्वाजा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 127/1

07:41 (IST) 26 Dec 2024

दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112/0

07:04 (IST) 26 Dec 2024

पहले सेशन का खेल खत्म

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। 25 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 112 रन बनाए। सैम कोंस्टास 60 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा को एकमात्र सफलता मिली।

06:39 (IST) 26 Dec 2024

ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को पहला बड़ा झटका लगा है। सैम कोंस्टास 60 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 89/1

06:19 (IST) 26 Dec 2024

सैम कोंस्टास ने जड़ा अर्धशतक

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कोंस्टास को डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78/0

India vs Australia 4th Test Day 1 Highlights : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अब पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए।

भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जडेजा, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर को 1-1-1 विकेट मिला।

नीचे पढ़ें पहले दिन की हाइलाइट्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola