IND vs AUS: क्या एडिलेड टेस्ट मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला दूसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा। ऐसे में एडिलेड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आइए जानते हैं।

IND vs AUS (28)

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा। अब तक खेले गए 1 मैच में भारत ने बाजी मारी है और सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं भारतीय टीम दूसरे मैच को भी अपने नाम करने की नियत से उतरेगी, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। हालांकि दूसरे मैच में बारिश विलेन बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहता है मौसम का मिजाज?

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

एडिलेड में होने वाले दूसरे मैच में बारिश विलेन बन सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट इसी की ओर इशारा कर रही है। बृहस्पतिवार को एडिलेड का आसमान बादलों से घिरा रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम रिपोर्ट की मानें तो 86 प्रतिशत आसमान से बादलों से घिरा रहेगा। 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि मैच के पहले दिन को छोड़कर आखिरी 4 दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बता दें कि दूसरा मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा और इस वजह से मुकाबला डे नाइट टेस्ट मैच के रूप में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

कैसा है मैदान का इतिहास?

एडिलेड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। भारत ने एडिलेड के मैदान पर अब तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं,जिसमें भारत को केवल 2 ही मैच में जीत मिल सकी है, जबकि 7 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 3 मैच ड्रॉ रहे हैं।

दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटीकपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ