Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर एशिया की चैंपियन बनी टीम इंडिया, 9वां खिताब जीतकर रचा इतिहास

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में कांटे की टक्कर हुई. भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया. भारत ने एशिया कप का नौवां खिताब अपने नाम किया. जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 29, 2025 00:08

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही. पाकिस्तान ने 146 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, उन्होंने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. भारत ने एशिया कप का खिताब 9वीं बार अपने नाम किया.

पाकिस्तान ने बनाए 146 रन

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया और 38 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। इसके अलावा फखर जमान ने भी 35 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका. इसके अलावा सैम अयूब ने 11 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली. वहीं पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने एक बार फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 गेंदों में 8 रन बनाए. वहीं हुसैन तलत ने 2 गेंदों में 1 और मोहम्मद नवाज ने 9 गेंदों में 6 रन बनाए. कुलदीप यादव की फिरकी गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए. उन्होंने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. पाकिस्तान ने आखिरी के 33 रन बनाने के में अपने 9 विकेट गंवा दिए थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: बॉयकॉट की लड़ाई में हुई रवि शास्त्री की एंट्री, PCB ने सभी हदें कर दी पार

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

भारतीय टीम को इस मैच में खराब शुरुआत मिली और अभिषेक शर्मा 6 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा शुभमन गिल का भी आज नहीं चला. उन्होंने 10 गेंदों में 12 रन बनाए. वहीं कप्तान सूर्या भी खासा कमाल नहीं कर सके. वह 1 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद मोर्चा तिलक वर्मा ने संभाला और अर्धशतकीय पारी खेली. तिलक ने 53 गेंदों में 69 रनों की पारी नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. इसके अलावा संजू सैमसन 24 और शिवम दुबे ने 33 रनों की अहम पारी खेली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रऊफ-अफरीदी ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, भारत के नेशनल एंथम के बीच की बेहूदा हरकत

First published on: Sep 29, 2025 12:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.