हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 7 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विज्ञापन

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) ने इंग्लैंड में जून और जुलाई 2025 में होने वाली सात मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय पुरुष मिक्स्ड डिसएबिलिटी टीम की घोषणा कर दी है। सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों को मुख्य दल में शामिल किया गया है। इसके अलावा 4 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर चुना गया है।

7 मैचों की खेली जाएगी सीरीज

मिक्स्ड डिसएबिलिटी वाइटैलिटी टी-20 सीरीज का पहला मैच 21 जून 2025 को टॉनटन में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 जून को वॉर्म्सली में खेला जाना है। सीरीज का समापन 3 जुलाई को शाम 6:30 बजे ब्रिस्टल में सातवें टी20 मैच के साथ होगा। सीरीज के लिए रविंद्र गोपीनाथ साने को कप्तानी दी गई है। जबकि उपकप्तानी का जिम्मा वीरेंद्र सिंह को दिया गया है।

भारतीय टीम इस प्रकार है

रविंद्र गोपीनाथ साने (कप्तान) (पीडी)
वीरेंद्र सिंह (उप-कप्तान) (बधिर)
राधिका प्रसाद (पीडी)
राजेश इरप्पा कन्नूर (पीडी)
योगेन्द्र सिंह (विकेटकीपर)
नरेंद्र मंगोरे (पीडी)
विक्रांत रविंद्र केनी (पीडी)
साई आकाश (बधिर)
उमर अशरफ (बधिर)
संजू शर्मा (बधिर)
अभिषेक सिंह (बधिर)
विवेक कुमार (बधिर)
विकास गणेशकुमार (आईडी)
प्रवीण नैलवाल (आईडी)
ऋषभ जैन (आईडी)
तरुण (आईडी)
रिज़र्व खिलाड़ी:
माजिद मैगर (पीडी)
कुलदीप सिंह (बधिर)
कृष्णा गौड़ा (बधिर)
जितेंद्र नागराजू (पीडी)

विज्ञापन

मिक्स्ड डिसएबिलिटी वाइटैलिटी टी20 सीरीज का कार्यक्रम

मुकाबला संख्या दिनांक स्थान समय
पहला शनिवार, 21 जून टॉनटन शाम 6:30 बजे
दूसरा सोमवार, 23 जून वॉर्म्सली शाम 5:00 बजे
तीसरा बुधवार, 25 जून लॉर्ड्स दोपहर 3:30 बजे
चौथा शुक्रवार, 27 जून वॉर्सेस्टर शाम 5:00 बजे
पांचवां रविवार, 29 जून वॉर्सेस्टर दोपहर 2:30 बजे
छठा मंगलवार, 1 जुलाई ब्रिस्टल दोपहर 2:00 बजे (डबल हेडर)
सातवां गुरुवार, 3 जुलाई ब्रिस्टल शाम 6:30 बजे

 

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola