हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL: क्या रोहित शर्मा को ही कॉपी करेंगे सूर्या! जानें नंबर तीन पर कौन से 3 बल्लेबाज कर सकते हैं बल्लेबाजी

IND vs SL 1st T20I:श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के सामने नंबर तीन के बल्लेबाज को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रिटायर होने से पहले विराट कोहली इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते थे।

विज्ञापन

IND vs SL 1st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया में एक नए युग शुरू हो रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के सामने कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट के सामने इस समय सबसे बड़ा सवाल नंबर तीन के बल्लेबाज को लेकर है। इस नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करते थे। तो आइये जानते हैं कि कौन से वो तीन बल्लेबाज हैं जो इस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं:

ऋषभ पंत

चोट से वापसी करने के बाद ऋषभ पंत टी 20 में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें अपना नंबर तीन का बल्लेबाज बनाया था। टीम मैनेजमेंट भी एक बार फिर से ऋषभ पंत पर ही भरोसा कर सकती है। पंत तेजी से रन बना सकते हैं और टीम को मुश्किल हालात से निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

 

संजू सैमसन

गौतम गंभीर कोच बनने से पहले ही संजू सैमसन को टीम में मौके दिए जाने की मांग करते रहे हैं। संजू सैमसन ने नंबर 3 की भूमिका के लिए खुद को साबित किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए वो इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। संजू सैमसन टीम में एंकर की भूमिका को अच्छे से निभा सकते हैं। वो तेजी से रन बनाने में भी माहिर हैं। ऐसे में गौतम गंभीर उन्हें भी मौका दे सकते हैं ।

विज्ञापन

 

सूर्यकुमार यादव

कप्तान सूर्यकुमार यादव यादव भी नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव इस समय टी 20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने टी 20 में चार शतक लगाए हैं और 19 अर्धशतक बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव भी एंकर की भूमिका को अच्छे से निभा सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में वो बार इस भूमिका को अदा भी कर चुके हैं। वो टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola