हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 31 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत में किया अनोखा कारनामा

India vs South Africa: टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत में नया रिकॉर्ड बना दिया है. गुवाहाटी टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 549 रनों का विशाल टारगेट रखा है. इसी के साथ प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया का 31 साल पुराना कीर्तिमान तोड़ दिया है और भारतीय सरजमीं पर नया इतिहास लिख दिया है.

विज्ञापन
India vs South Africa 2nd Test

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. कोलकाता में खेला गया पहला मैच जीतकर अफ्रीकी टीम पहले ही सीरीज में बढ़त बना रखी है और अब दूसरा मैच भी पूरी तरह से मेहमान टीम के कब्जे में है.

वहीं, गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो भारत में पहले किसी भी टीम ने नहीं किया. टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

भारत में साउथ अफ्रीका ने किया बड़ा कारनामा

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर भारत के खिलाफ 548 रनों की बढ़त बना दी है. इससे पहले भारतीय सरजमीं में कोई भी टीम इतनी बड़ी लीड नहीं ले पाई थी. ये रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 2004 में नागपुर में भारत के खिलाफ 542 रनों की लीड बनाई थी. इस मैच में टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे.

विज्ञापन

जवाब में भारत सिर्फ 201 रन ही बना सकी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. अब भारत के सामने 549 रन का लगभग असंभव टारगेट है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया क्या जीत के लिए जाएगी या ड्रॉ की तरफ खेलेगी.

ये भी पढ़ें- क्या सचमुच टूटने की कगार पर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी? ऐसे शुरू हुआ अटकलों का दौर

चौथे दिन भारत ने गंवाए 2 विकेट

549 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 13 रन तो केएल राहुल सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब भारत को जीत के लिए 522 रनों की जरूरत है, जबकि साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चटकाने होंगे. एक दिन के खेले में 522 रन बनाना किसी भी के लिए आसान नहीं है. ऐसे में भारतीय टीम का लक्ष्य पांचवें दिन मैच को ड्रॉ पर खत्म करना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी में टीम इंडिया की हार से पहले ही रवींद्र जडेजा की बहानेबाजी शुरू! जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola