हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: हॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, यहां पर फ्री में उठा सकेंगे दूसरे टी-20 मैच का लुत्फ

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। पहले टी-20 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61 रन से मैदान मारा था।

विज्ञापन
IND Vs SA 2nd T20I

IND vs SA 2nd T20I: डरबन में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 10 नवंबर (रविवार) को भिड़ेगी। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा। बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की घूमती गेंदों के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने आसानी से सरेंडर कर दिया। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त 2-0 करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि प्रोटियाज की निगाहें जोरदार कमबैक पर होंगी।

कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क पर खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर अब तक टीम इंडिया ने कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

कितने बजे शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में टॉस का सिक्का भारतीय समय के अनुसार रात 7 बजे उछलेगा। वहीं, मैच की शुरुआत टॉस होने के आधे घंटे बाद होगी।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख पाएंगे।

कहां फ्री में उठा पाएंगे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच का लुत्फ?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

पहले टी-20 में धमाकेदार रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 202 रन लगाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। संजू ने सिर्फ 50 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान सैमसन ने 7 चौके और 10 छक्के जमाए। इसके बाद गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने कहर बरपाते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण-बिश्नोई के आगे साउथ अफ्रीका के बैटर्स ने बेहद आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 141 रन बनाकर ढेर हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola