IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 113 रनों से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 की जी बढ़त बना ली है। इसी के साथ उन्होंने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। वहीं, 12 साल बाद किसी टीम ने भारत को उसी की सरजमीं पर हराया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं,जिन्होंने टीम इंडिया को भारत में हराया है। 2000 के बाद टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में सिर्फ चार ही कप्तानों ने हराया है।
पिछले 24 सालों में इन 4 कप्तानों ने जीतती है सीरीज
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले टीम इंडिया को 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस समय इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक थे। जबकि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
उसके पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने वो सीरीज 2-1 से जीती थी। तब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे और टीम इंडिया की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे। उससे पहले भारत को 2000 में साउथ अफ्रीका ने हराया था। उस समय पर साउथ अफ्रीका के कप्तान हैंसी क्रोनिए थे। जबकि टीम इंडिया की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के पास थी। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप किया था।
न्यूजीलैंड के पास क्लीन स्वीप करने का मौका
न्यूजीलैंड के पास अब भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का मौका है। 2000 में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा अहम है क्योंकि टीम इंडिया अब सम्मान की लड़ाई में जीतना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश भी इस मुकाबले को जीतने या ड्रॉ कराने की होगी, ताकि टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बच सके।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
26 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
45 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines