IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े खेवनहार बनकर श्रेयस अय्यर सामने आए। टीम इंडिया एक समय मात्र 30 रनों पर ही 3 बड़े विकेट गंवा चुकी थी। उस समय अय्यर ने एक छोर संभाल कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला। इस बीच श्रेयस अय्यर की शानदार फॉर्म का हिटमैन से खास कनेक्शन सामने आ गया है। लाइव मैच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा हुआ है।
श्रेयस अय्यर का हिटमैन कनेक्शन
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 30 रनों पर शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे मौके पर नंबर 4 के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और अक्षर पटेल के साथ 98 रनों की साझेदारी की। श्रेयस अय्यर ने इस पारी में 98 गेंद खेली और 79 रनों की अहम पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। अय्यर की बल्लेबाजी के दौरान दिखा की बल्ले पर हिटमैन लिखा हुआ है। हिटमैन टैग भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम है। रोहित और अय्यर दोनों ही सीएट कंपनी का टैग अपने बल्ले पर लगाते हैं, ऐसे में उनकी इस खास पारी का रोहित कनेक्शन साफ है।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं श्रेयस अय्यर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। जिसके बाद से उन्होंने कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें अय्यर ने कुल 4 अर्धशतक जड़ा है। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भी अय्यर ने 56 रनों की पारी खेली थी। अय्यर अपनी इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी श्रेयस अय्यर का बल्ला खूब चलता है। वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रनों की शानदार पारी खेली थी। अय्यर को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ रन बनाना बहुत ज्यादा पसंद है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए बने मसीहा, फिर भी श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
ईशान किशन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, एक साल में 1 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
33 mins agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल का जलवा, सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
1 hr agoAsian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: शतक लगाने से चूके रोहित शर्मा, 7 साल बाद 'नर्वस नाइंटीज' का हुए शिकार
1 hr agoरोहित शर्मा और ऋतुराज ने मिलकर कर दिया बड़ा कारनामा, पार्टनरशिप मामले में सचिन-कोहली के क्लब में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: शुभमन गिल ने की बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 3 मैचों में बना दिए 360 रन
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने 100 टी-20I खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने जीता 20वां गोल्ड, अमन सहरावत ने रेसलिंग के फाइनल में फहराया तिरंगा
3 hrs agoIND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines