हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! 19 साल बाद हुआ बड़ा उलटफेर

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के खाते में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। हालांकि इस हार के बाद भारतीय टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। इससे पहले भारतीय टीम के नाम 19 साल पहले ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

पहली पारी में 46 रनों से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में वापसी की थी और 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया को मैच के पांचवें दिन हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर 462 रन का विशाल स्कोर बना कर भी हार गई। ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम 462 रन बनाने के बाद भी हार गई। इससे पहले साल 2005 में ऐसा हुआ था, जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 449 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब 19 साल बाद बड़ा उलटफेर हुआ है।

भारत के लिए घरेलू हार में सर्वाधिक पारी का स्कोर

462 Vs न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024
449 Vs पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2005
436 Vs इंग्लैंड, हैदराबाद, 2024
424 Vs ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 1998
412 Vs इंग्लैंड, चेन्नई, 1985

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

भारतीय टीम पहली पारी में केवल 46 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए थे। वहीं अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने 157 गेंदों में 134 रन बनाए थे। वहीं भारत ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और सरफराज खान की 150 और ऋषभ पंत की 99 रनों की पारी के बदौलत 462 रन बनाए थे। वहीं 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने 8 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें: बाबर- शाहीन को एक और बड़ा झटका! PCB कर सकती है बड़ा ऐलान

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: एक हार से टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola