IND vs NZ Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ पक्की हो चुकी है। 9 मार्च को दुबई के मैदान पर रोहित की सेना खिताब को तीसरी बार अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट में जोरदार रहा है। बल्ले से किंग कोहली ने जमकर धमाल मचाया है, तो श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी एक बार फिर आईसीसी टू्र्नामेंट में उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। वहीं, स्पिनर्स ने भी अपनी घूमती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों की नाक में दम किया है। दूसरी ओर, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को रौंदकर न्यूजीलैंड के हौसले भी पूरी तरह से बुलंद हैं।
कैसी खेलती है दुबई की पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई के मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि, पिच पर आंखें जमाने के बाद बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। पिच से तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिली है। वहीं, स्पिनर्स भी अपनी घूमती गेंदों से जलवा बिखेरने में सफल रहे हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा रहा है दुबई की पिच धीमी होती जा रही है। यानी फाइनल मुकाबले में भी बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा इसकी उम्मीद काफी कम है। अच्छी बात यह है कि दुबई में बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
दुबई क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 62 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 23 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 37 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी फाइनल मुकाबले में भी टॉस जीतने के बाद चेज करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पहली पारी में औसतन स्कोर 220 का रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 194 का है। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में इस ग्राउंड पर कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को तीन में जीत रनों का पीछा करते हुए मिली है, जबकि एक मुकाबले में रोहित की पलटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैदान मारा है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines