हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया को हराने के लिए इंग्लैंड को दोहराना होगा 77 साल पुराना रिकॉर्ड, नहीं तो हार है पक्की!  

IND vs ENG: भारतीय टीम को जीत के लिए जहां 10 विकेट चाहिए तो वहीं इंग्लैंड को आखिरी दिन 90 ओवरों में 350 रन बनाने हैं। मुकाबले के आखिरी दिन पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने वाली है। ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
England Cricket Team

IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट मैच में फिलहाल टीम इंडिया आगे नजर आ रही है, लेकिन इंग्लैंड भी मुकाबले में बनी हुई है। भारतीय टीम को जीत के लिए जहां 10 विकेट चाहिए तो वहीं इंग्लैंड को आखिरी दिन 90 ओवरों में 350 रन बनाने हैं। मुकाबले के आखिरी दिन पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने वाली है। ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। बेन स्टोक्स की इस टीम को इस रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने के लिए 77 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराना होगा।

इंग्लैंड को बनाना होगा बड़ा रिकॉर्ड 

भारतीय टीम ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में 471 रन बनाए तो इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 465 रन जोड़ दिए। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन जोड़े। ऐसे में इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। हालांकि अभी भी उन्हें 350 रन और बनाने होंगे। हेडिंग्ले के मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा 1948 में हुआ था। जब ऑस्ट्रेलियन टीम ने 404 रनों के लक्ष्य का पीछा इंग्लैंड के खिलाफ कर दिया था। इसके अलावा किसी भी टीम ने 370 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा इस मैदान पर कभी नहीं किया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए इंग्लैंड को बड़ा रिकॉर्ड बनाना होगा।

टीम इंडिया को याद आ रहे होंगे पुराने जख्म 

इंग्लिश टीम ने साल 2022 में बर्मिंघम में ऐसा कारनामा करके दिखाया था। उस समय इंग्लैंड की टीम को चौथी पारी में 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। उस समय जॉनी बेयरस्टो की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने मुकाबला जीत लिया था। ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स अपने बल्लेबाजों को इस मुकाबले के बारे में जरूर याद दिलाएंगे। वहीं टीम इंडिया इस पुराने जख्म को अब हरा नहीं करना चाहेगी। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंग्लिश सरजमीं पर Rishabh Pant का बड़ा कारनामा, सचिन के रिकॉर्ड की हुई बराबरी, अब सिर्फ द्रविड़ आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola