India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया गया है. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस के बाद श्रेयस ने कहा, “विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है, लेकिन टीम शुरुआत में गेंदबाजी कर परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहती है. पिछले मैच में टीम ने सिर्फ एक छोटी सी गलती की थी, जिसे हर समय नियंत्रित नहीं किया जा सकता. कप्तान के तौर पर मुझे अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है.”
पिच को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि विकेट काफी अच्छी दिख रही है. मैदान के एक हिस्से में बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है, इसलिए टीम पहले गेंदबाजी करते हुए परिस्थितियों का अधिकतम फायदा उठाना चाहती है और फिर लक्ष्य का पीछा करेगी. वहीं, टीम संयोजन पर बात करते हुए श्रेयस ने बताया कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है.
पिछले मैच में रवि बिश्नोई रहे थे महंगे
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे. बिश्नोई ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 60 रन लुटाए और एक विकेट भी नहीं ले सके. उन्होंने एक ओवर में 29 रन खर्च कर दिए थे, जिससे मैच भारतीय टीम के हाथों से फिसल गया था. इसी खराब प्रदर्शन का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा है और उनकी जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. प्रिंस ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे.
IND vs ENG 3rd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर आया बड़ा अपडेट, सीरीज के लिए BCB ने किया बड़ा वादा
हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही है. पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब भारतीय टीम हर हाल में तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. अगर टीम यह मैच हारती है तो सीरीज जीतने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएगी. वहीं, श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. उनकी कप्तानी में भारत ने चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत ने इस अहम सीरीज की शुरू कर दी तैयारी
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
19 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
29 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
40 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines