India vs England: भारत और इंग्लैंड की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक-दूसरे से टकराएंगी। टीम इंडिया ने कटक में खेले गए दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा के जोरदार शतक के दम पर चार विकेट से जीत दर्ज की। पिछले चार महीनों से एक अच्छी पारी की तलाश कर रहे रोहित ने कटक में जोरदार छक्का जड़कर अपना 32वां वनडे शतक पूरा किया। रोहित ने इस शतक के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय बाद फॉर्म में वापसी का ऐलान कर दिया। इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है।
पिछले कुछ महीनों से मुश्किल दौर से गुजरे ‘हिटमैन’ की सेंचुरी से तमाम फैंस खुश हैं। ऐसे में अब अहमदाबाद में फैंस की निगाहें एक बार फिर से उन्हीं पर होंगी। यह मैदान उनके लिए काफी स्पेशल है, जहां उनके बल्ले से जमकर रन निकले हैं। रोहित ने इस मैदान पर सात पारियों में 354 रन बनाए हैं। बात करें साल 2020 के बाद उनके द्वारा खेले गए मैचों पर, तो उन्होंने यहां पांच मैच खेले हैं। इन मैचों में भारतीय कप्तान के बल्ले से 42.20 की औसत से 211 रन निकले हैं। इस दौरान उनका हाई-स्कोर 86 रनों का रहा है। इस तरह से कटक के बाद अगर अहमदाबाद में भी रोहित के बल्ले से शतक निकलता है तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: रियान पराग ने खुद उठाया ‘वायरल यूट्यूब हिस्ट्री’ के सच से पर्दा, विवाद को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी
अहमदाबाद कैसा है अन्य भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन
रोहित के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के यहां के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाई जाए तो हैरानी होती है। विराट ने साल 2020 के बाद यहां पांच मैच खेले है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 19.20 की औसत से 96 रन ही बनाए हैं। इस दौरान विराट का हाई-स्कोर 54 रनों का रहा है। विराट की तरह ही उप-कप्तान शुभमन गिल भी अहमदाबाद में रनों के लिए तरसते हैं। उन्होंने इस मैदान पर सिर्फ दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 की औसत से 20 रन बनाए हैं।
अहमदाबाद में चला है अय्यर-राहुल का बल्ला
विराट-गिल के उलट श्रेयस अय्यर और केएल राहुल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्ले से खूब चमके हैं। अय्यर ने यहां तीन मैचों में 68.50 की औसत से 137 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो फिफ्टी जड़ीं। वहीं राहुल ने भी इतने मैच में 67 की औसत से 134 रन बनाए हैं। राहुल का इस मैदान पर 66 रन हाई-स्कोर रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘यह सही नही है…’ विराट के स्टारडम से ‘चिढ़ा’ वर्ल्ड कप विजेता कप्तान, हो रही दिक्कत!
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines