IND vs ENG: टीम इंडिया ने कोलकाता और चेन्नई का मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। अब सूर्यकुमार यादव की टीम राजकोट में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्ज़ा जमाने का प्रयास करेगी। जिसके लिए ही भारतीय टीम में हेड कोच गौतम गंभीर विश्व कप विनर खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह देने वाले हैं। चेन्नई टी20आई में नंबर 5 पर खेले ध्रुव जुरेल ने बहुत ज्यादा निराश किया था, ऐसे में अब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चुने गए शिवम दुबे इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। अब रणजी ट्रॉफी में अपनी फिटनेस को साबित कर चुके दुबे को दोबारा टीम इंडिया में जगह मिल चुकी है। जिसके कारण ही इस खिलाड़ी को अब सीधे प्लेइंग 11 में जगह मिलने वाली है।
ध्रुव जुरेल को रिप्लेस करेंगे शिवम दुबे
तेज गेंदबाजी आलरांउडर नीतीश कुमार रेड्डी इंजरी के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में अब दोबारा शिवम दुबे को मौका मिला है, जोकि टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 में जीत दिला चुके हैं। शिवम दुबे भले ही रणजी ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ बुरी तरह से फेल हो गए थे, लेकिन टी20आई फॉर्मेट में वो मैचविनर खिलाड़ी हैं। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह चेन्नई टी20आई में खेले ध्रुव जुरेल सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। जिसके कारण ही उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर अब प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
बीच के ओवरों में मैच पलट देते हैं शिवम दुबे
टी20आई फॉर्मेट में शिवम दुबे आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बीच के ओवरों में मैच का रूख बदलने का दमखम रखते हैं। खासकर स्पिनरों के खिलाफ शिवम दुबे बेहद खतरनाक साबित होते हैं। दुबे मौका पड़ने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को 1 या 2 ओवर भी दे सकते हैं। जिसके कारण ही वो कप्तान और हेड कोच दोनों को बहुत ज्यादा पसंद हैं। दुबे ने अब तक टी20आई फॉर्मेट में कुल 33 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.87 की औसत से 448 रन बनाए हैं। इस दौरान दुबे का स्ट्रॉइक रेट 134.94 का रहा है।
यहां देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिगंटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
23 mins agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
29 mins agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने महिला रिकर्व तीरंदाजी में पहली बार जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
10 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
10 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
11 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines