हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कप्तान गिल के सपोर्ट में उतरे गौतम गंभीर, आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है। श्रृंखला की शुरुआत से पहले उनकी खूब आलोचना हो रही थी। अब गौतम गंभीर ने गिल पर सवाल खड़े करने वालों को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
शुभमन गिल के सपोर्ट में उतरे गंभीर

IND vs ENG, 4th Test: शुभमन गिल का इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान गिल की सीरीज से पहले खूब आलोचना हो रही थी। कई लोग उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल खड़े कर रहे थे। चौथा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कोच गौतम गंभीर ने गिल के हेटर्स के मुंह पर तमाचा जड़ा और बताया कि उन्हें कप्तान पर कोई शक नहीं है।

गंभीर का गिल के आलोचकों को करारा जवाब

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल की तारीफ की और आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘शुभमन गिल के टैलेंट पर किसी को भी शक नहीं था और जिन्हें शक था, उन्हें क्रिकेट के बारे में बोलना आता है, समझना नहीं। कुछ लोगों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता पाने में समय लगता है। शुभमन ने इस टूर पर जो किया है, वो ड्रेसिंग रूम में किसी के लिए सरप्राइज नहीं है। किसी को गिल के टैलेंट पर शक नहीं है। बड़ी बात यह है कि वो उम्मीदों पर खरे साबित हो रहे हैं और जो लोग कहते हैं कि कप्तानी का दबाव होता है, आप गिल पर यह नहीं देख पाएंगे।’

कोच ने ऋषभ पंत को तारीफों के गढ़े कसीदे

ऋषभ पंत ने चोटिल होने के बावजूद दूसरे दिन बल्लेबाजी की। गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ की और कहा, ‘ऋषभ पंत ने जो किया है, उसपर इस टीम की नींव और चरित्र बनेगा। ऋषभ पंत के लिए जितनी तारीफ की जाए, वो कम है। वो चोटिल पैर के साथ बैटिंग कर रहे थे और पहले ज्यादा लोग ऐसा नहीं कर पाए हैं। मैं इस बारे में घंटों बैठकर बात कर सकता हूं। आगे जाकर हम सभी इसपर बात करेंगे और आने वाली पीढ़ी को भी इस विषय पर बात करनी चाहिए। उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे और एक बार फिर हमारे लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।’

विज्ञापन

चौथा टेस्ट ड्रॉ होने पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया

गौतम गंभीर अपनी टीम के मैनचेस्टर टेस्ट में प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘जब आपके ऊपर दबाव डाला जाता है और फिर भी आप 5 सेशन बल्लेबाजी करते हैं, तो यह शानदार बात है। इन परिस्थितियों में जब आप दबाव में होते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो बढ़िया महसूस होता है। इससे ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास बढ़ता है। ओवल में जाने पर हमारे पास काफी कॉन्फिडेंस रहेगा। यह अनदेखा नहीं कर सकते। यह नया गेम होगा और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के साथ होगा। हम इसके लिए तैयार हैं।’

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने क्यों बताया गंभीर की सोच को वाहियात? मैनचेस्टर टेस्ट के बाद शुरू नया विवाद!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola