हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ऐसा रहेगा पांचों दिन का हाल

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अब तक सीरीज में 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इंग्लैंड ने 2 टेस्ट मैच जीता है, जबकि भारत ने एक मैच में जीत हासिल की है। वहीं मैनचेस्टर में खेला गया चौथा मैं ड्रॉ हुआ था। सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं पांचवें टेस्ट मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

ओवल टेस्ट मैच में बारिश अपना खेल दिखा सकती है। मुकाबले के पहले दिन बारिश होने की संभावना 20 प्रतिशत है और दिन में बादल छाए रहने का भी अनुमान लगाया गया है। पहले दिन खराब मौसम की वजह से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि दूसरे और तीसरे दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान 22 से 25 डिग्री रहेगा। मुकाबले के चौथे दिन भी मौसम साफ रहेगा, जबकि मुकाबले के आखिरी दिन हल्की बारिश हो सकती है।

कैसा खेलेगी पिच?

ओवल की पिच आमतौर पर सपाट होती है। शुरुआत में गेंदबाजों को इस पिच पर मदद मिलती है। लेकिन खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है पिच में दरार आने लगती है, जिससे फिरकी गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालिया मैच के अनुसार ओवल में औसतन स्कोर 350-400 है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता है। अब तक इस मैदान पर 17 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मुकाबला पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किया है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola