हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 3 खिलाड़ी जो T20 Series में जीत सकते हैं ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20आई के बाद ही सूर्यकुमार यादव की टीम ने 3-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है। जिसके कारण ही टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी फिलहाल ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन

IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। सीरीज के 5वें मैच से पहले ही भारत 3-1 से आगे जा चुका है। जिसके कारण ही मुंबई टी20आई मैच के बाद टीम इंडिया के ही खिलाड़ी ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनेंगे। जिसमें फिलहाल भारतीय टीम के 1 गेंदबाज और 2 आलरांउडर खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे चल रहा है।

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में अलग-अलग हीरो सामने आए हैं, जिसके कारण ही इस जीत में कोई एक हीरो ढूढना बहुत ही मुश्किल है। फिलहाल ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने की रेस में इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी नहीं नजर आ रहा है। कुछ मौकों पर आदिल रशीद ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है।

वरुण चक्रवर्ती

टीम इंडिया के मैच विनर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने सीरीज में अब तक 16 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 113 रन देकर 9.42 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किया है। इस दौरान वरुण का इकॉनमी रेट 7.06 का रहा है। चक्रवर्ता का गेंदबाजी में स्ट्रॉइक रेट सिर्फ 8 का रहा है, जोकि बेहद शानदार है। चक्रवर्ती जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वो मुंबई में भी कमाल का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में सीरीज में 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके वरुण ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बन सकते हैं।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

स्पिन गेंदबाजी आलरांउडर और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 4 मैच की 4 पारियों में 36 की औसत से 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। शर्मा का स्ट्रॉइक रेट इस दौरान 197.27 का रहा है। गेंद के साथ भी अभिषेक शर्मा ने 2 ओवर डाले हैं, जिसमें उन्होंने 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया है। शर्मा मुंबई के बैटिंग विकेट पर बल्ले के साथ पॉवरप्ले में ही गेम बदल सकते हैं, जिसके कारण ही अभिषेक भी फिलहाल ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने की रेस में हैं।

हार्दिक पंड्या

 

तेज गेंदबाजी आलरांउडर हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में 11 ओवर डाले हैं, जिसमें उन्होंने 92 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया है। इसके अलावा पंड्या ने 4 मैच की 4 पारियों में 34.33 की औसत से 103 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है। पंड्या का स्ट्रॉइक रेट इस दौरान 137.33 का रहा है। टीम इंडिया के स्टार आलरांउडर पंड्या ने पिछले 2 मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में वो मुंबई टी20आई में भी बड़ा फर्क ला सकते हैं। जिसके कारण ही यह कहना गलत नहीं होगा कि पंड्या ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने की दौड़ में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola