IND vs ENG Highlights: अभिषेक के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, टीम इंडिया ने पहले टी-20 में दर्ज की धमाकेदार जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है।

IND vs ENG 1st T20

IND vs ENG 1st T20

विज्ञापन

IND vs ENG 1st T20 Latest Updates: भारत ने इंग्लैंड को पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 विकेट से हराया। इंग्लिश टीम से मिले 133 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने हंसते-खेलते हुए महज 12.5 ओवर में हासिल किया। अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 34 गेंदों पर 79 रन की आतिशी पारी खेली। इससे पहले भारतीय स्पिनर्स के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 132 रन बनाकर ऑलआउट हुई। वरुण चक्रवर्ती ने कहर  बरपाते हुए तीन विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या ने दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की  बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

टीम इंडिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत

तिलक वर्मा के बल्ले से निकले चौके के साथ ही भारतीय टीम ने पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 79 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का जादू सिर चढ़कर बोला।

अभिषेक चले पवेलियन

अभिषेक शर्मा 34 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। लाजवाब पारी इस बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा। भारत अब जीत की दहलीज पर खड़ा है।

अभिषेक का तूफानी अर्धशतक पूरा

महज 20 गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक ठोक डाला है। लगातार तीन सिक्स के साथ ही युवा बल्लेबाज ने फिफ्टी पूरी की है। कमाल की पारी और एक यादगार पारी।

अभिषेक की धांसू बल्लेबाजी

आदिल राशिद के खिलाफ अभिषेक ने चौके-छक्कों की बरसात कर डाली है। पारी के आठवें ओवर में अभिषेक ने दो छक्के और एक चौका समेत कुल 16 रन बटोरे।

7 ओवर बाद टीम इंडिया 67/2

7 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 67 रन लगा दिए हैं। अभिषेक शर्मा 13 गेंदों पर 29 रन ठोक चुके हैं। वहीं, तिलक वर्मा 7 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

अभिषेक ने जड़े लगातार दो छक्के

अभिषेक शर्मा ने मार्क वुड का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया है। 9 गेंदों में अभिषेक अब तक 22 रन ठोक चुके हैं।

सूर्या जीरो पर आउट

जोफ्रा आर्चर ने एक ही ओवर में दो बड़े झटके टीम इंडिया को दे दिए हैं। संजू सैमसन के बाद अब सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। सूर्या जीरो पर चलते बने हैं।

संजू चले पवेलियन

20 गेंदों में 26 रन की पारी खेलने के बाद संजू सैमसन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। भारतीय टीम को पहला झटका 41 के स्कोर पर लगा है।

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की पारी की शुरुआत

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतर चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में कमाल किया था। संजू ने 2 शतक भी बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर किया और केवल 1 रन खर्च किए।

टीम इंडिया के सामने 133 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड की पूरी टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। रन चुराने के प्रयास में मार्क वुड रनआउट होकर पवेलियन लौटे हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 133 रन बनाने होंगे।

इंग्लैंड को लगा 9वां झटका

हार्दिक पांड्या ने जोफ्रा आर्चर को 12 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। इंग्लैंड ने अपना 9वां विकेट 130 के स्कोर पर गंवा दिया है।

19 ओवर बाद इंग्लैंड 121/8

19 ओवर का खेल हो गया है और इंग्लैंड ने जैसे-तैसे स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 121 रन लगा दिए हैं। जोफ्रा आर्चर 4 और आदिल राशिद 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वरुण ने बटलर को किया चलता

वरुण के चक्रव्यूह में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर भी उलझकर रह गए। बटलर की शानदार पारी का अंत हो चुका है। इंग्लिश कैप्टन ने 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। 109 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है।

इंग्लैंड को लगा एक और झटका

गस एटकिंसन को महज 2 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता कर दिया है। इंग्लैंड ने अपने सातवां विकेट गंवा दिया है। बटलर इंग्लैंड की ओर से अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं।

15 ओवर बाद इंग्लैंड 99/6

15 ओवर का खेल हो गया है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 99 रन लग चुके हैं। बटलर 62 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनका साथ गस एटकिंसन 2 रन बनाकर दे रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा है।

इंग्लैंड को लगा छठा झटका

ओवरटन को महज 2 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने पवेलियन की राह दिखा दी है। इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है।

लय में जोस बटलर

रवि बिश्नोई के खिलाफ जोस बटलर जमकर अपने हाथ खोल रहे हैं। पांच गेंदों में दो दनदनाते हुए चौके इंग्लिश कप्तान ने जड़ दिए हैं। बिश्नोई के ओवर से आए 10 रन और इंग्लैंड का स्कोर अब 94 पर पहुंच गया है।

आधी इंग्लिश टीम लौटी पवेलियन

जैकब बेथल की संघर्षपूर्ण पारी का अंत हार्दिक पांड्या ने कर दिया है। बेथल महज 7 रन बनाकर चलते बने हैं।

बटलर का अर्धशतक पूरा

जोस बटलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी जोस द बॉस की तरफ से। बटलर जब तक क्रीज पर खड़े हैं तब तक इंग्लैंड किसी भी स्कोर तक पहुंच सकती है।

बिश्नोई का बेहतरीन ओवर

जोस बटलर के सामने रवि बिश्नोई ने एक बढ़िया ओवर फेंका है। 11वें ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर अब 80 पर पहुंच गया है।

10 ओवर बाद इंग्लैंड 74/4

10 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 74 रन लगा दिए हैं। जोस बटलर 47 और बेथल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वरुण ने लिविंगस्टन को किया क्लीन बोल्ड

वरुण च्रकवर्ती ने तीन गेंद के अंदर इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है। लियाम लिविंगस्टन को वरुण ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया है।

वरुण ने किया ब्रूक को क्लीन बोल्ड

वरुण चक्रवर्ती ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। वरुण की मिस्ट्री गेंद का पहला शिकार हैरी ब्रूक बने हैं। ब्रूक को भारतीय स्पिनर ने क्लीन बोल्ड करते हुए 17 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है।

रोके नहीं रुक रहे बटलर

बटलर का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अक्षर की छोटी गेंद को इंग्लिश कप्तान ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया है।

टीम इंडिया के नाम रहा पावरप्ले

छह ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 46 रन लग गए हैं। बटलर 34 और हैरी ब्रूक 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

स्पिन का हुआ आगमन

स्पिन का आगमन हो चुका है और वरुण चक्रवर्ती अपनी फिरकी का जादू बिखेरने आ चुके हैं।

भारतीय टीम ने खराब किया डीआरएस

रुकिए, रुकिए...टीम इंडिया ने कैच की अपील करते हुए रिव्यू की मांग की है। भारतीय टीम ने अपना रिव्यू खराब कर दिया है। 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 38 रन है और टीम डकेट और सॉल्ट का विकेट गंवा चुकी है।

बेहतरीन लय में अर्शदीप

अर्शदीप अब तक बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन खर्च करते हुए दो विकेट निकाल चुके हैं।

बेहतरीन लय में जोस बटलर

जोस बटलर बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। बटलर 16 गेंदों में 29 रन ठोक चुके हैं। हार्दिक बिल्कुल भी लय में नहीं दिख रहे हैं।

एक और चौका

एक और चौका। हार्दिक की जोस बटलर जमकर धुनाई कर रहे हैं। पांच गेंदों में चार चौके जमा दिए गए हैं। हार्दिक अपनी लाइन एंड लेंथ से भटके हुए नजर आ रहे हैं।

बटलर के बल्ले से निकला एक और चौका

लीजिए ओवर की चौथी गेंद को भी बटलर ने बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया है। हार्दिक के खिलाफ बटलर किसी भी तरह की कोई दिक्कत में नहीं दिख रहे हैं।

बटलर ने हार्दिक के खिलाफ खोले हाथ

हार्दिक पांड्या के जोस बटलर मानो पीछे ही पड़ गए हैं। ओवर की शुरुआत ही लगातार दो चौके के साथ की है।

टी-20 में अर्शदीप के नाम सबसे ज्यादा विकेट

अर्शदीप सिंह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने डकेट को आउट करने के साथ ही युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

अर्शदीप का फिर चला जादू

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने बेन डकेट की पारी का भी अंत कर दिया है। इंग्लैंड अब मुश्किल में है और टीम ने 17 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

बेहतरीन लय में दिख रहे अर्शदीप

अर्शदीप ने अपने नए ओवर की शुरुआत भी बढ़िया अंदाज में की है। पहली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन आया है। ओवर की चौथी गेंद को डकेट ने बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया है।

2 ओवर बाद इंग्लैंड 12/1

हार्दिक पांड्या के खिलाफ जोस बटलर ने हाथ खोले हैं। बटलर ने हार्दिक के पहले ही ओवर में दो दनदनाते हुए चौके जमाए हैं। 2 ओवर के बाद इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 12 रन लग चुके हैं।

टीम इंडिया की बेहतरीन शुरुआत

अर्शदीप ने पहले ही ओवर में भारतीय टीम को कमाल की शुरुआत दिलाई है। अब बस इस दबाव को इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कायम रखना होगा।

अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में अपना जादू बिखेर दिया है। तेज गेंदबाज ने फिल सॉल्ट को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है। इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड प्लेइंग 11: बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टन, जैकब बेथल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

टीम इंडिया प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

शमी के बिना उतरी है टीम इंडिया

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौंकाने वाला ऐलान करते हुए बताया है कि मोहम्मद शमी इस मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं।

टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

धांसू फॉर्म में संजू सैमसन

संजू सैमसन बल्ले से कमाल की फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने दो शतक ठोके थे।

कोलकाता में भरपूर होगा रोमांच

दोनों ही टीमों के पास इस फॉर्मेट के धाकड़ खिलाड़ियों की भरमार है। यही वजह है कि कोलकाता में बैट और बॉल के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है। भारत की ओर से सूर्यकुमार, संजू सैमसन, तिलक वर्मा कमाल की फॉर्म में हैं। वहीं, फिल सॉल्ट, जोस बटलर लिविंगस्टन से पार पाना भारतीय गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

जीत के साथ आगाज पर होगी निगाहें

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर अब से कुछ देर बाद शुरू होगा। दोनों टीमों की निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ