IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। यशस्वी जायसवाल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।
तोड़ सकते हैं ब्रेंडन मैकुलम का ये रिकॉर्ड
दरअसल, यशस्वी जायसवाल की निगाहें मैकुलम के टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड पर होगी। वो मैकुलम के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 8 छक्के दूर हैं। इस साल जायसवाल ने 6 टेस्ट मैचों में 26 छक्के लगाए हैं। वो इस समय टेस्ट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बेन स्टोक्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। साल 2022 में बेन स्टोक्स ने 26 छक्के लगाए थे।
वहीं, इस लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद मैकुलम ने 2014 में रिकॉर्ड 33 छक्के लगाए थे। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने इस साल 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 740 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 74.00 का रहा है। उन्होंने इस साल टेस्ट मैच में 2 शतक और 3 अर्धशतक बनाएं हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ये 3 अनकैप्ड खिलाड़ी RCB के टारगेट पर, एक तो दलीप ट्रॉफी का स्टार
टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में ब्रेंडन मैकुलम, एडम गिलक्रिस्ट और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में यशस्वी के पास इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा।
| ब्रेंडन मैकुलम | 33 छक्के (2014) |
| यशस्वी जयसवाल | 26 छक्के (2024) |
| बेन स्टोक्स | 26 छक्के (2022) |
| एडम गिलक्रिस्ट | 22 छक्के (2005) |
| वीरेंद्र सहवाग | 22 छक्के (2008) |
पथुम निसांका को भी छोड़ सकते हैं पीछे
यशस्वी जायसवाल इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 2024 में 14 मैचों में 1033 रन बनाए हैं। ऐसे में उनके पास इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आने का मौका होगा। इस लिस्ट में अभी श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पथुम निसांका हैं। उन्होंने 23 मैच में 54.04 की औसत से 1135 बनाए हैं। ऐसे में जायसवाल को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 103 रनों की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: UPL 2024 के पहले मैच इन 2 खिलाड़ियों ने बरपाया कोहराम, IPL में बरस सकता है पैसा
संबंधित खबरें
'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
27 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
5 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines