हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हो रहा है। इस मैच में स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है। वो वनडे में 200 विकेट हासिल करने वाले भारत के सबसे तेज और कुल मिलाकर दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी वापसी को और ज्यादा यादगार बना दिया। उन्होंने इस मैच में 5 विकेट भी हासिल किये।

शमी ने अजित अगरकर को छोड़ा पीछे

शमी ने अपने 104वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की और अजीत अगरकर के 133 मैचों के पिछले भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। शमी ने गुरुवार को मैच के 43वें ओवर में बांग्लादेश के जेकर अली को 68 रन पर आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट

विज्ञापन
5126  मोहम्मद शमी
5240 मिशेल स्टार्क
5451  सकलैन मुश्ताक
5640  ब्रेट ली
5783  ट्रेंट बोल्ट

शमी ने 200 विकेट लेने के लिए 104 वनडे मैच खेले। शमी ने पाकिस्तान के महान सकलैन मुश्ताक की बराबरी करते हुए दुनिया में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज (मैचों के मामले में) 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 102 वनडे मैच खेले।शमी ने अपना 200वां विकेट लेने के लिए 5126 गेंदें लीं, जो विश्व क्रिकेट में सबसे तेज है।

सबसे कम वनडे मैचों में 200 विकेट

विज्ञापन
102  मिशेल स्टार्क
104 मोहम्मद शमी/ सकलैन मुश्ताक
107 ट्रेंट बोल्ट
112 ब्रेट ली
117 एलन डोनाल्ड

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola