Team India Record: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दो मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले तीन दिन बारिश की वजह से सिर्फ 35 ओवरों का ही खेल हुआ। टीम इंडिया को बैटिंग करने का मौका मैच के चौथे दिन मिला, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 34.4 ओवरों में 285 रन बना डाले। इस पारी में जैसे ही आकाश दीप का विकेट गिरा, वैसे ही कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। इसी के साथ 21वीं सेंचुरी में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब किसी टीम ने 50 ओवरों से पहले ही अपनी पहली पारी की घोषणा कर दी हो।
ये भी पढ़ें:- काम कर गया रोहित का प्लान! राहुल ने पकड़ा शार्प कैच, देखता रह गया बांग्लादेशी खिलाड़ी
जब हेंसी क्रोनिए ने अपने फैसले से चौंकाया
दूसरी ओर पिछले 70 साल में सिर्फ दूसरी बार ही ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने 35 ओवरों से पहले ही अपनी पहली पारी की घोषणा कर दी हो, फिर चाहे हालात कैसे भी रहे हों। इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच साल 2000 में खेले गए मैच में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। तब दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हेंसी क्रोनिए ने सभी को चौंकाते हुए पारी घोषित करके इंग्लैंड को ऐसा टारगेट दिया कि इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन भी इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं कर सके थे।
सिर्फ तीन दिन में खत्म हो गया था मैच
हालांकि बाद में हेंसी क्रोनिए ने इस मैच को लेकर मैच फिक्सिंग के सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था। यह मैच तीन दिन के भीतर खत्म हो गया था, लेकिन जो फैसला रोहित ने लिया, वह अपने आप में काफी साहसिक है। अगर भारत कानपुर टेस्ट जीतने में कामयाब रहता है तो फिर इसकी हमेशा मिसाल दी जाएगी।
भारत के पास मैच जीतने का सुनहरा चांस
तीन दिन बारिश की वजह से खेल बर्बाद होने के बाद भी भारत इस मैच में जीत का दावेदार नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 52 रनों की लीड हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 132 रनों पर ही 9 विकेट निकाल दिए हैं। यहां बांग्लादेश के पास सिर्फ 80 रनों की लीड है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: WTC फाइनल पर भारत की नजरें, कानपुर टेस्ट जीतकर होगा तगड़ा फायदा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines