IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजर ऑस्ट्रेलिया पर टिकी हुई है। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया टीम की कोशिश एडिलेड टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी करने पर है। इस टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है।
स्कॉट बोलैंड को मिली प्लेइंग XI में जगह
पर्थ टेस्ट के बाद चोट की वजह से जोश हेजलवुड एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह पर टीम में स्कॉट बोलैंड को जगह मिली है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच साल 2023 में हुई एशेज सीरीज के दौरान खेला था। उन्हें 519 दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में मौका मिला है। इस दौरान वो लगातार 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा रहे हैं।
भारत के लिए खतरा बन सकते हैं स्कॉट बोलैंड
स्कॉट बोलैंड भले ही 500 से ज्यादा दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में वापस आएं हैं, लेकिन वो टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने अपना डेब्यू दिसंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने 10 मैचों में 20.34 के औसत से 35 विकेट हासिल किए हैं।
स्कॉट बोलैंड भी जोश हेजलवुड की तरह अपनी लाइन लेंथ और स्विंग के लिए जाने हैं। दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें पिंक बॉल से गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। पिंक बॉल लाइट में ज्यादा स्विंग करती है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को स्कॉट बोलैंड से बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच भी खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.80 के औसत से 5 विकेट हासिल किए हैं।
भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
संबंधित खबरें
ईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
23 mins agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
50 mins agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
1 hr agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines