IND vs AUS: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। टीम इंडिया यहां पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि कौन टीम इंडिया की कमान संभालेगा क्योंकि रोहित शर्मा का इस मैच में खेलना मुश्किल है।
निजी कारणों की वजह से रोहित शर्मा इस मैच से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो टीम की कमान संभाल सकते हैं। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का कहना है कि टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी जानी चाहिए।
मोहम्मद कैफ ने कही ये बात
टीम की कप्तानी को लेकर मोहम्मद कैफ ने कहा कि मौजूदा टीम में ऋषभ पंत कप्तानी के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। पंत कप्तान लायक हैं। पंत जब भी खेलते हैं तो टीम इंडिया को हमेशा फ्रंटफुट पर रखते हैं। वो हमेशा ही टीम इंडिया को जीत दिलाने की कोशिश करते हैं। वो हर हालात में रन बना सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में रन बनाए हैं। उन्होंने भारत की टर्निंग पिच पर भी रन बनाए हैं। वो एक संपूर्ण बल्लेबाज हैं।
पंत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “पंत जब अपना आखिरी मैच खेलेंगे तो वो एक लेजेंड के तौर पर रिटायर होंगे। उनकी विकेटकीपिंग में सुधार हुआ है। वो जब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रीज पर थे, तब तक न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ी हुई थी। अगर टीम इंडिया फ्यूचर के कप्तान की तलाश कर रहे हैं तो पंत से अच्छा विकल्प कोई नहीं है।
बुमराह को बनाया है उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि उनकी जगह पर ऋषभ पंत को कप्तानी दी जाए। इसके अलावा बुमराह पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
25 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines