Rohit Sharma-Virat Kohli ODI Selection: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का नया कप्तान अब शुभमन गिल को बनाया गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी हो रही है. वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने वनडे टीम में रोहित और विराट को सिलेक्शन पर कही न कहीं सवाल खड़ा किया है.
रोहित-विराट के सिलेक्शन पर पूर्व कप्तान का बड़ा बयान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि रोहित और विराट दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं, लेकिन जब आप सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे होते है तो फिर सेलेक्टर्स को इसपर फैसला लेना पड़ता है. मेरा मानना है कि आप ऐसे खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं. उन्होंने काफी समय से मैच भी नहीं खेला है. उनको वनडे टीम में इसलिए चुना गया क्योंकि उनका रिकॉर्ड शानदार है. अगर उनको वनडे टीम में चुना गया है तो सवाल ये है कि आखिर सेलेक्टर्स ने ये कैसे पता लगाया कि उनकी फिटनेस और फॉर्म कैसी है?
ये भी पढ़ें:-Exclusive: रोहित-विराट को मिलेगा ऑस्ट्रेलिया में ‘फेयरवेल’, भावुक विदाई की तैयारियां शुरू!
टीम इंडिया ने 8 महीने के अंदर रोहित शर्मा की कप्तानी में 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 और फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था, ऐसे में अचानक से रोहित को कप्तानी से हटा देना फैंस के मन में काफी सवाल खड़े कर रहा है.
आखिरी बार रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ खेला था इस मैच में रोहित प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. जहां एक तरफ फैंस चाहते हैं कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेले, लेकिन ऐसा अब काफी मुश्किल माना जा रहा है. कई फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ये ऑस्ट्रेलिया दौरा आखिरी साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना पाकिस्तानी को भी नहीं आया रास, गौतम गंभीर पर लगा दिए आरोप!
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines