Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड में जारी है। भारत की ओर से इस डे-नाइट टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने भी वापसी की, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। हालांकि उनकी वापसी कुछ खास नहीं रही, जहां वो 23 गेंदों पर सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय कप्तान को कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस तरह से रोहित का इस साल टेस्ट में खराब फॉर्म का दौर जारी है।
रोहित ने भले ही टीम इंडिया को इस साल अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जिताया हो, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में खुद की परछाई बनकर रह गए हैं। उनका बल्ला इस साल सितंबर में भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत से ही रूठा हुआ है। उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी ही जड़ी है।
रोहित का हैरान करने वाला औसत
इस दौरान उनका औसत 12.36 का रहा है, जिस पर किसी को यकीन नहीं होगा। हालांकि उनके पास इन आंकड़ों को सुधारने का मौका है क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की लंबी सीरीज खेल रही है। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पर्थ टेस्ट के दौरान ही टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे। उन्होंने यहां कड़ी मेहनत की और कैनबरा में प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला। हालांकि रोहित इस मैच में भी सस्ते में आउट हो गए थे।
रोहित ने त्यागी ओपनिंग
रोहित की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में टीम केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी थी। टीम का यह फैसला काम कर गया, जहां दोनों ने दूसरी पारी में 201 रनों की साझेदारी करके कंगारू टीम को मैच से बाहर कर दिया। इस जोड़ी के इस प्रदर्शन के बाद रोहित ने एडिलेड में अपने ओपनिंग स्लॉट का त्याग कर दिया। वो यहां नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे और सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: लाइव मैच में मैदान से वापस पवेलियन भेजे गए विराट कोहली, मैदान पर दिखा गजब ड्रामा
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
56 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines