IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों की निगाह जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने की होगी। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारत को 10 विकेट से रौंद दिया था। वहीं, तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
स्मिथ ने कोहली को लेकर कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली की प्रतिस्पर्धी मानसिकता की है। उन्होंने कहा कि विराट का सोचने का तरीका ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की तरह है।
विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा, “हम अच्छी तरह से मिलते हैं। हम एक-दूसरे को मैसेज भी करते हैं। वो बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली अपनी मानसिकता और काम में ऑस्ट्रेलियाई है। वो हर हालात में लड़ाई करने को तैयार रहते हैं, वो चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और दूसरी टीम पर हावी होने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से वो मुझे भारतीय खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई लगते हैं।
विराट कोहली बना सकते हैं इतिहास
एडिलेड टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब उनकी निगाह तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर होगी। अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शतक बना देते हैं तो वो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। विराट कोहली से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 11 शतक ठोके हैं।
इसके अलावा अगर विराट कोहली अगर गाबा में शतक बना देते हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया के सभी पांच प्रमुख वेन्यू पर टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे मेहमान खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले ये कारनामा सुनील गावस्कर और एलिस्टेयर कुक ने किया है। कोहली एडिलेड, पर्थ, सिडनी और मेलबर्न में शतक बना चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक गाबा में एक भी शतक नहीं बनाया है।
संबंधित खबरें
सूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
56 mins agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
57 mins agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
2 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
4 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
11 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
11 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
11 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines